Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    एटा में बेकाबू कार ने 7 लोगों को रौंदा:पीछा कर रही पुलिस की गाड़ी को भी ठोका, हादसे के बाद खाई में गिरी डिजायर

    3 hours ago

    1

    0

    एटा में तेज रफ्तार डिजायर कार ने 7 लोगों ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद जब पुलिस की गाड़ी ने पीछा किया तो उसे भी जोरदार टक्कर मार दी। जिसके बाद आगे जाकर सड़क किनार 10 फिट गहरी खाई में पलट गई। हादसे में दरोगा समेत 5 लोग घायल हुए हैं। हादसे के बाद कार छोड़कर भाग रहे चालक को लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। जिसके बाद घायलों को जिला अस्पताल भर्ती कराया गया। जिसमें दो लोगों को हायर सेंटर रेफर कर दिया। मामला रिजोर थाना क्षेत्र के बाकलपुर के पास का मामला है। अब जानिए पूरा मामला फिरोजाबाद के नगला राजाराम निवासी हेमंत (25) अपनी बुआ ओमवती (65) और भतीजी वर्तिका (12) के साथ बाइक से अपने गांव लौट रहे थे। ओमवती 15 दिन पहले अपने मायके आई थीं और मंगलवार को वापस जा रही थीं। इसी दौरान थाना रिजोर क्षेत्र से करीब 7 किलोमीटर दूर बाकलपुर के पास एटा की ओर से आ रही तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर कार ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद राहगीरों ने तुरंत तीनों को एटा के वीरांगना अवंतीबाई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज जारी है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी कार चालक का पीछा शुरू कर दिया। पुलिस के पीछा करने के बावजूद होते रहे हादसे पुलिस के पीछा करने के बावजूद कार चालक प्रतीक पुत्र जगदीश प्रसाद ने रफ्तार कम नहीं की और भागते हुए रजपुरा के पास एक और हादसा कर दिया। यहां उसने एक वाहन को टक्कर मारने के बाद कल्याणपुर निवासी बाइक सवार कुलदीप (35) को भी चपेट में ले लिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस जीप खाई में पलटी पीछा करने के दौरान कार चालक ने पुलिस वाहन को ओवरटेक किया, जिससे पुलिस की गाड़ी को टक्कर मार दी। जिससे 10 फिट गहरे खाई में पलट गई। इस हादसे में उपनिरीक्षक अजय कुमार, हेड कांस्टेबल रोहित और चालक ऋषिपाल सिंह घायल हो गए। पुलिस के पीछा करने से हुआ हादसा इसके बाद रजपुरा स्थित एचपी पेट्रोल पंप के पास स्विफ्ट कार ने एक कैंटर को ओवरटेक किया, जिससे वह भी अनियंत्रित होकर खाई में उतर गया। हालांकि इसमें बड़ा हादसा टल गया। कैंटर चालक आलोक कुमार के अनुसार, तेज रफ्तार में ओवरटेक के दौरान पुलिस वाहन और कैंटर टकराकर खाई में जा गिरे। वहीं स्थानीय निवासी अमन धाकरे ने कहा- पुलिस का जल्दबाजी में किया गया पीछा भी हादसों की बड़ी वजह बना। सभी घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों ने हेमंत और वर्तिका की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया है। कार चालक को पुलिस ने हिरासत में लिया पुलिस ने आरोपी कार चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। हालांकि इस पूरे घटनाक्रम के बाद पुलिस की कार्रवाई पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि भीड़भाड़ वाले इलाके में तेज रफ्तार पीछा करने से हादसे बढ़ गए। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और घटनाक्रम की समीक्षा की जा रही है। दरोगा समेत चार लोग घायल हो गए थाना प्रभारी रिजोर प्रदीप कुमार ने बताया कि स्विफ्ट कार ने पहले बाइक सवारों को टक्कर मारी। इसके बाद पुलिस ने बैरियर लगाया, लेकिन चालक ने लापरवाही से बैरियर तोड़ दिया और पुलिस वाहन को भी टक्कर मार दी। इस दौरान एक दरोगा, दो सिपाही और चार राहगीर घायल हो गए। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और घटना की विस्तृत समीक्षा की जा रही है। ……… ये खबर भी पढ़ें… मैनपुरी में कार की टक्कर से 20 फीट हवा में उछला सिपाही, 100 की स्पीड में दुकान में घुसी मैनपुरी में तेज रफ्तार कार ने पुलिस की बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक पर सिपाही उछलकर 20 मीटर दूर गिरा। घटना में सिपाही समेत तीन लोग घायल हो गए। इसका सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। सोमवार को दो पक्षों में गाली-गलौज के बाद मारपीट हुई थी। पुलिस इसकी सूचना पर पहुंची थी। हमलावरों से बचने के प्रयास में शिकायतकर्ता ने अपनी कार तेज रफ्तार में भगाई। तभी सोमवार को ये घटना हो गई। मामला भोगांव थाना क्षेत्र का है। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर नगर निगम 1 अप्रैल से चलाएगा दस्तक अभियान:शहर में साफ सफाई और फॉगिंग पर जोर, कर्मचारियों को दिया गया ट्रैनिंग
    Next Article
    जनता तय करेगी मेरे काम के नंबर:विधायक रमेश सिंह बोले- 3500 करोड़ के बाईपास से बदलेगी तस्वीर, शाहगंज को जिला बनवाने का प्रयास

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment