Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    एटा में बस से उतरते दंपति की जेब कटी:विरोध करने पर की मारपीट, एक आरोपी हिरासत में

    4 hours ago

    1

    0

    एटा जिले के कोतवाली नगर क्षेत्र में बस से उतर रहे एक दंपति के साथ जेबकतरों ने मारपीट की। अलीगंज चुंगी पर हुई इस घटना में दंपति घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है। यात्री सुभाष और उनकी पत्नी लक्ष्मी किसी रिश्तेदारी से अपने घर अलीगंज वापस जा रहे थे। रोडवेज बस से नीचे उतरते समय जेबकतरों ने उनकी जेब काट ली और उसमें रखे 4,000 रुपये निकाल लिए। जेब कटने का एहसास होने पर दंपति ने विरोध किया। इसके बाद चार से पांच जेबकतरे इकट्ठा हो गए और उन्होंने दंपति पर हमला कर दिया। मारपीट में लक्ष्मी और उनके पति सुभाष दोनों घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायलों का मेडिकल परीक्षण करवाया और जेबकतरों की तलाश शुरू कर दी। एक संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। घायल सुभाष ने बताया कि वह अपनी रिश्तेदारी से लौट रहे थे। बस से उतरते समय एक अज्ञात व्यक्ति ने उनके मोबाइल पर हाथ मारा और जेब से 4,000 रुपये निकाल लिए। जब उनकी पत्नी ने विरोध किया, तो चार-पांच लोग इकट्ठा हो गए और उन दोनों के साथ मारपीट की। मामले पर इंस्पेक्टर क्राइम अजब सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि दंपति अपने घर जा रहे थे, तभी किसी अज्ञात व्यक्ति ने इस वारदात को अंजाम दिया। मारपीट में उन्हें चोटें आई हैं। पीड़ित की लिखित शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है और एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। कानूनी कार्यवाही जारी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बदायूं में ई-निविदा मामले में चेयरमैन पति गिरफ्तार:ईओ के स्कैन हस्ताक्षर लगाकर कूटरचित पत्र जारी करने का आरोप
    Next Article
    बिजनौर में अपहरण-हत्या मामले में दोषी को उम्रकैद:कोर्ट ने 2.10 लाख रुपए का लगाया जुर्माना, 7 साल में आया फैसला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment