Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में मजदूरों से भरी बस नहर में गिरी:सवार 21 लोगों का सीढ़ी लगाकर रेस्क्यू, डंपर से टक्कर के बाद हादसा

    4 hours ago

    2

    0

    कानपुर के बिधनू थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। मजदूरों से भरी एक प्राइवेट बस डंपर से टकराने के बाद बेकाबू होकर नहर में जा गिरी। मौके पर चीख-पुकार मच गई। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू अभियान चलाकर सभी 21 मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। सभी मजदूरों को चोटें आई हैं, जिनका पास के CHC में इलाज किया गया। सभी मजदूर कुढ़नी से प्राइवेट बस में सवार होकर रानियां स्थित ट्राई डेंट कंपनी में मजदूरी करने जा रहे थे। तभी सुबह करीब 8 बजे बिधनू नहर के पास डंपर से टकराकर बस बेकाबू होकर नहर में गिर गई। नहर में करीब 10 फीट गहरा पानी था। बस में सवार मजदूर खिड़की से निकलकर बस के ऊपर आ गए। स्थानीय लोग, पुलिस और फायर ब्रिगेड ने सीढ़ी लगाकर फंसे मजदूरों को बाहर निकाला। 2 तस्वीरें देखिए- 21 मजदूरों का रेस्क्यू, सभी को आईं चोटें बस के नहर में गिरते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और बचाव काम शुरू कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू अभियान चलाया और सभी 21 मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाला। घायलों को तुरंत अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है। कुछ मजदूरों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जबकि कई को मामूली चोटें आई हैं। 3 क्रेन की मदद से बस को निकाला गया पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर मौजूद रही। घाटमपुर एसीपी कृष्णकांत यादव और सीएफओ दीपक शर्मा की देखरेख में क्रेन की मदद से बस को निकाला गया। NHAI की क्रेन समेत दो हाइड्रा की मदद से पुलिस ने नहर में गिरी बस को बाहर निकाला है। लगभग एक घंटे की मशक्कत के बाद बस को नहर से बाहर निकाला जा सका। हाईवे पर 10 किमी लंबा जाम लगा कानपुर डीसीपी साउथ दीपेंद्र नाथ चौधरी ने पुलिसकर्मियों से घटना के बारे में जानकारी जुटाई। घटना के बाद कानपुर-सागर हाईवे पर जाम लग गया। पुलिस ने हाईवे पर रूट डायवर्जन लागू किया। इस दौरान हमीरपुर की ओर पतारा तक, वहीं कानपुर की ओर रमईपुर तक लगभग 10 किलोमीटर लंबा जाम लग गया। पुलिस ने बस को बाहर निकालने के बाद हाइवे पर यातयात बहाल कराया है। पांच एंबुलेंस से घायलों को अस्पताल पहुंचाया बस नहर में गिरने की सूचना मिलते ही मौके पर 5 एंबुलेंस पहुंचीं। पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से बिधनू सीएचसी पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार कर एक को गंभीर हालत में कानपुर जिला स्पताल रेफर कर दिया गया है। घायलों के नाम जानिए
    Click here to Read more
    Prev Article
    जौनपुर में 400 से अधिक बसों में परमिट नहीं:सड़कों पर दौड़ रहीं, परिवहन विभाग ने शुरू की फिटनेस सुविधा
    Next Article
    एटा में डीजे पर डांस के लिए गोली चलाई:दुल्हन का ममेरे भाई के सीने में लगी गोली, गंभीर हालत में अलीगढ़ रेफर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment