Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    एटा में जूनियर कुश्ती प्रतियोगिता हुई:110 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा, विजेताओं को पुरस्कार मिले

    11 hours ago

    1

    0

    एटा के पंडित गोविंद बल्लभ पंत स्पोर्ट्स स्टेडियम में जूनियर बालक एवं बालिका कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश, लखनऊ के तत्वावधान में जिला खेल कार्यालय एटा द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता में कुल 110 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में बालिका वर्ग की विभिन्न भार श्रेणियों में खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। 50 किलोग्राम वर्ग में गुनगुन ने प्रथम, कुमकुम ने द्वितीय और स्नेहा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 55 किलोग्राम भार वर्ग में तन्वी प्रथम, दीक्षा द्वितीय और नेहा तृतीय रहीं। इसी क्रम में, 60 किलोग्राम भार वर्ग में महक ने पहला, दर्शन ने दूसरा और सपना ने तीसरा स्थान हासिल किया। 65 किलोग्राम भार में पलक प्रथम, पायल द्वितीय और हेमा तृतीय स्थान पर रहीं। 70 किलोग्राम भार वर्ग में अंशिका ने प्रथम, आरती ने द्वितीय और नर्मदा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालक वर्ग में भी कई श्रेणियों में मुकाबले हुए। 57 किलोग्राम भार में अक्षय प्रथम, धर्मेश द्वितीय और अंश कुमार तृतीय स्थान पर रहे। 61 किलोग्राम भार में हेमंत यादव ने पहला, रोहित ने दूसरा और बॉबी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 65 किलोग्राम भार में अमित प्रथम, कल्पेंद्र द्वितीय और रजनीश तृतीय स्थान पर रहे। 70 किलोग्राम भार वर्ग में रमन प्रथम, अक्षय द्वितीय और अमन तृतीय स्थान पर रहे। 74 किलोग्राम भार में अभिराज ने पहला, राज ने दूसरा और अभिषेक ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 79 किलोग्राम भार में चांद बाबू प्रथम, लव द्वितीय और रिहान तृतीय स्थान पर रहे। 86 किलोग्राम भार में अल्फेज प्रथम, शिवेंद्र द्वितीय और हिमांशु तृतीय स्थान पर रहे। 92 किलोग्राम वजन में अभिषेक ने पहला, उफैज़ ने दूसरा और अंकुश ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 97 किलोग्राम भार में रोहित प्रथम, आयुष द्वितीय और अंशु तृतीय स्थान पर रहे। प्रतियोगिता में बृजेश कुमार यादव (कुश्ती प्रशिक्षक, कासगंज), प्रविंद्र सिंह यादव, शुभम कुमार, कुमारी मोनिका, रवीश कुमार, अभिषेक यादव, रामचंद्र और राजेश कुमार ने निर्णायक की भूमिका निभाई। उप क्रीड़ा अधिकारी पूजा भट्ट के साथ हेमलता, राजीव कुमार, सौरभ कुमार, पुष्पेंद्र, कृष्ण, गोपाल, विजय, सपना और बबली ने प्रतियोगिता को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रावतपुर में घर से कोचिंग के लिए निकली छात्रा लापता:पुलिस ने 24 घंटे के अंदर प्रयागराज से किया बरामद
    Next Article
    गैस सिलेंडर महंगा होने पर AAP का प्रयागराज में प्रदर्शन:कार्यकर्ताओं ने कहा- मोदी सरकार की नीतियां गरीब की रसोई पर हमला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment