Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गैस सिलेंडर महंगा होने पर AAP का प्रयागराज में प्रदर्शन:कार्यकर्ताओं ने कहा- मोदी सरकार की नीतियां गरीब की रसोई पर हमला

    13 hours ago

    1

    0

    प्रयागराज में घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में वृद्धि के विरोध में आम आदमी पार्टी (AAP) ने शनिवार को प्रदर्शन किया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा। यह प्रदर्शन राज्यसभा सांसद संजय सिंह के आह्वान पर पत्थर गिरजाघर (सिविल लाइंस) में हुआ। प्रदर्शन का नेतृत्व जिलाध्यक्ष सर्वेश यादव ने किया। उन्होंने केंद्र सरकार की आर्थिक नीतियों पर सवाल उठाते हुए कहा कि देश में गैस की भारी किल्लत हो गई है, जिससे जनता को एक बार फिर लंबी लाइनों में लगना पड़ रहा है। सर्वेश यादव ने आरोप लगाया कि घरेलू सिलेंडर पर 60 रुपये की वृद्धि गरीब की रसोई पर सीधा हमला है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार की नीतियों के कारण महंगाई चरम पर पहुंच गई है, जिससे आम आदमी प्रभावित हो रहा है। पार्टी ने यह भी आरोप लगाया कि कमर्शियल सिलेंडर के दाम बढ़ने से होटल, ढाबा, रेस्टोरेंट और स्ट्रीट फूड से जुड़े लाखों कारोबारियों के सामने आजीविका का संकट खड़ा हो गया है। उन्होंने गुजरात के मोरबी जैसे औद्योगिक क्षेत्रों का हवाला देते हुए कहा कि ऊर्जा संकट के कारण सैकड़ों उद्योग बंद होने की कगार पर हैं, जिससे बेरोजगारी बढ़ रही है। सर्वेश यादव ने केंद्र सरकार पर अंतरराष्ट्रीय दबाव में काम करने का आरोप भी लगाया। उनके अनुसार, अमेरिका के दबाव में रूस से सस्ता तेल कम खरीदने के कारण देश को सालाना 8 लाख करोड़ रुपये का नुकसान हो रहा है। पार्टी ने दावा किया कि गैस और ऊर्जा क्षेत्र में निजी घरानों को फायदा पहुंचाने के लिए जनता पर महंगाई का बोझ डाला जा रहा है। AAP ने यह भी कहा कि ईरान-इजरायल तनाव के बीच सरकार ऊर्जा आपूर्ति सुनिश्चित करने में विफल रही है। AAP ने मांग की कि घरेलू एलपीजी की बढ़ी हुई कीमतें तत्काल वापस ली जाएं, पेट्रोल-डीजल की कीमतों के लिए पारदर्शी नीति बनाई जाए और गरीब तथा मध्यम वर्ग को रसोई गैस पर विशेष सब्सिडी दी जाए। पार्टी ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही महंगाई पर लगाम नहीं लगाई गई, तो देशभर में बड़ा जन आंदोलन छेड़ा जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    एटा में जूनियर कुश्ती प्रतियोगिता हुई:110 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा, विजेताओं को पुरस्कार मिले
    Next Article
    बिजनौर में रविदास जयंती विवाद पर हुए झगड़े में घायल:डेढ़ महीने बाद व्यक्ति की मौत, परिजनों ने कार्रवाई की मांग की

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment