Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    एटा में कार-बाइक की टक्कर, एक की मौत:जलेसर थाना क्षेत्र में हुआ हादसा, एक गंभीर घायल अस्पताल में भर्ती

    2 hours ago

    1

    0

    एटा जिले के जलेसर थाना क्षेत्र में एक कार और बाइक की भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में 38 वर्षीय बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना पुनहैरा के समीप हुई। जानकारी के अनुसार, यूपी 82 ए वाई 5986 नंबर की बाइक पुनहैरा की ओर से आ रही थी और सामने से आ रही यूपी 82 ए वी 2333 नंबर की वेन्यू कार से टकरा गई। हादसे में दुपहरिया थाना सकरौली निवासी देवेंद्र सिंह पुत्र निरोत्तम सिंह (38) की मौत हो गई। वहीं, कालीचरण पुत्र सोनपाल गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनका उपचार जारी है। सूचना मिलने पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने देवेंद्र सिंह को मृत घोषित कर दिया। कालीचरण को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और मृतक के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की प्रक्रिया पूरी कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। क्षतिग्रस्त कार और बाइक को भी पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है। कोतवाली जलेसर के थाना प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। उन्होंने पुष्टि की कि एक युवक की मौके पर ही मौत हो चुकी थी, और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घायल युवक का उपचार चल रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मऊ में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर थार-बाइक की टक्कर:बाइक सवार की मौत, दूर तक बिखरे मांस के टुकड़े, पुलिस शिनाख्त में जुटी
    Next Article
    अंबेडकरनगर स्टेडियम में कई खेलों में कोच नहीं:पूर्व क्रिकेटर ने खाली पदों पर जल्द कोचों की तैनाती का सुझाव दिया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment