Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मऊ में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर थार-बाइक की टक्कर:बाइक सवार की मौत, दूर तक बिखरे मांस के टुकड़े, पुलिस शिनाख्त में जुटी

    4 hours ago

    1

    0

    मऊ जिले के पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर गुरुवार तड़के एक सड़क हादसा हो गया। रानीपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत पॉइंट संख्या 276.4 पर एक थार गाड़ी ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिसमें बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना गुरुवार सुबह लगभग 3 बजे ग्राम सभा भुसुवा के पास एक्सप्रेसवे के बिहार से लखनऊ की ओर जाने वाले हिस्से में हुई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मोटरसाइकिल बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। मोटरसाइकिल पर बलिया जिले का नंबर अंकित है। हादसे की सूचना मिलते ही रानीपुर थाना प्रभारी प्रमोद कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। यूपीडा (UPEIDA) की पेट्रोलिंग टीम भी घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस और यूपीडा की टीम ने घायल व्यक्ति को तत्काल एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया। हालांकि, अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। पुलिस को उसके पास से कोई ऐसा दस्तावेज नहीं मिला है जिससे उसकी शिनाख्त की जा सके। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। यह पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर पिछले 24 घंटों के भीतर हुआ दूसरा बड़ा हादसा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    संभल में AQI 178, वातावरण अस्वस्थ:न्यूनतम तापमान 15, अधिकतम 35 डिग्री दर्ज; दिन में धूप, सुबह कोहरा दिखा
    Next Article
    एटा में कार-बाइक की टक्कर, एक की मौत:जलेसर थाना क्षेत्र में हुआ हादसा, एक गंभीर घायल अस्पताल में भर्ती

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment