Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    एटा में कांवड़िए को ऑटो ने मारी टक्कर:ऑटो पलटा, कांवड़िया और दंपत्ति घायल, एक हायर सेंटर रेफर

    5 hours ago

    1

    0

    एटा जिले के मिरहची थाना क्षेत्र में एक सड़क दुर्घटना में कांवड़िए और ऑटो सवार दंपत्ति घायल हो गए। सुपैती गांव के पास कछला से कांवड़ भरकर लौट रहे एक कांवड़िए को तेज रफ्तार ऑटो ने टक्कर मार दी। इस हादसे में कांवड़िया घायल हो गया और ऑटो पलट गया। घायल कांवड़िए की पहचान इटावा निवासी 25 वर्षीय संदीप पुत्र सौदान सिंह के रूप में हुई है। ऑटो चालक समीर पुत्र बंटी निवासी हिंदू नगर और उसकी पत्नी निकिता भी इस हादसे में घायल हुए हैं। सभी घायलों को एटा के वीरांगना अवंतीबाई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद कांवड़िए संदीप को छुट्टी दे दी। हालांकि, ऑटो चालक समीर की हालत गंभीर होने के कारण उसे हायर सेंटर रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार, संदीप अपने परिवार के साथ कछला घाट से कांवड़ में जल भरकर लौट रहे थे। वहीं, ऑटो चालक समीर अपनी पत्नी निकिता को मारहरा स्थित ससुराल से वापस ला रहा था, तभी यह हादसा हुआ। घटना के बाद कांवड़ियों ने हंगामा किया। स्थानीय लोगों ने डायल 112 पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। घायल कांवड़िए के भाई अवधेश ने बताया कि पुलिस और एंबुलेंस देरी से पहुंची, जिसके बाद उन्होंने सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। मिरहची थाना प्रभारी नीतू वर्मा ने बताया कि यह घटना सुपैती गांव के समीप हुई। ऑटो चालक ने पीछे से कांवड़िए को टक्कर मारी। घायल कांवड़िए को एटा के अवंतीबाई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। उन्होंने बताया कि कांवड़ियों की मैक्स पिकअप ने ऑटो का पीछा किया, जिससे ऑटो पलट गया और उसमें सवार चालक व उसकी पत्नी घायल हो गए। पुलिस ने कांवड़ियों को दोबारा कांवड़ देकर उनके गंतव्य स्थान के लिए रवाना किया है। ऑटो को कब्जे में लेकर आगे की जांच पड़ताल की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सहारनपुर में शिवालिक फार्म हत्याकांड के आरोपी का फेसबुक लाइव:बोला-अगर मैं दोषी निकाला तो मुझे बीच चौराहे पर जिंदा जला दें, जो सच नहीं बोल सकता वो महाराणा का वंशज नहीं हो सकता
    Next Article
    फोन नहीं चलाती थीं, सामने ही मिलतीं:3 साल बड़ी दोस्त की शादी से उदास हुई थी शशि, लखनऊ में प्रॉमिस डे पर दोनों की मौत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment