Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    14 साल से फरार 50 हजार का इनामिया हत्यारोपी गिरफ्तार:रायबरेली में रेलवे के केबिनमैन की हत्या के बाद बदला नाम, अहमदाबाद से लखनऊ जीआरपी ने दबोचा

    1 hour ago

    1

    0

    लखनऊ जीआरपी ने 14 साल से फरार चल रहे 50 हजार रुपये के इनामिया हत्यारोपी संत कुमार को गुजरात के अहमदाबाद से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी रायबरेली में रेलवे के एक केबिनमैन की हत्या के मामले में दोषी ठहराया जा चुका है और उसे आजीवन कारावास की सजा भी सुनाई जा चुकी है। इसके बावजूद वह नाम बदलकर परिवार के साथ फरार जीवन जी रहा था। 2012 में हुई थी सनसनीखेज हत्या यह मामला वर्ष 2012 का है, जब रायबरेली स्थित रेलवे के केबिनमैन की हत्या कर दी गई थी। जांच के दौरान सामने आया था कि मृतक के बेटे ने ही अपने तीन साथियों के साथ मिलकर साजिश रची और वारदात को अंजाम दिया। हत्या के बाद सभी आरोपी फरार हो गए थे। मामले की सुनवाई के बाद अदालत ने संत कुमार को आजीवन कारावास की सजा सुनाई, लेकिन वह गिरफ्तारी से बचता रहा और लंबे समय तक पुलिस को चकमा देता रहा। नाम बदलकर परिवार के साथ रह रहा था आरोपी एसपी जीआरपी रोहित मिश्रा के मुताबिक, संत कुमार गिरफ्तारी से बचने के लिए गुजरात के अहमदाबाद में नाम बदलकर रह रहा था। वह वहां परिवार के साथ सामान्य जीवन जी रहा था, ताकि किसी को उस पर संदेह न हो। पुलिस को इनपुट मिला कि आरोपी गुजरात में छिपा है, जिसके बाद लखनऊ डिवीजन की जीआरपी टीम को सक्रिय किया गया। अहमदाबाद से हुई गिरफ्तारी सूचना के आधार पर जीआरपी की टीम अहमदाबाद पहुंची और स्थानीय पुलिस की मदद से आरोपी को दबोच लिया। गिरफ्तारी के बाद उसे लखनऊ लाया जा रहा है, जहां आगे की विधिक प्रक्रिया पूरी की जाएगी। 50 हजार का घोषित था इनाम लंबे समय से फरार चल रहे संत कुमार पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था। जीआरपी की इस कार्रवाई को बड़ी सफलता माना जा रहा है। पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि फरारी के दौरान आरोपी किन-किन लोगों के संपर्क में था और किसने उसे शरण दी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्री के बैग से मिला कारतूस:एयर इंडिया की फ्लाइट से जाने वाला था दिल्ली, जांच के दौरान CISF ने पकड़ा
    Next Article
    आशा बहुओं ने सीएचसी अधीक्षक पर लगाए शोषण के आरोप:बहराइच में स्वास्थ्य केंद्र पर प्रदर्शन कर जमकर की नारेबाजी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment