Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    एटा में खंड शिक्षा अधिकारी पर छेड़खानी का केस:महिला शिक्षामित्र से कहा- 5 दिन की मीटिंग में मत जाओ, आओ मेरे साथ रहो

    3 hours ago

    1

    0

    एटा में एक महिला शिक्षामित्र की शिकायत पर फिरोजबाद में तैनात खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) श्रीकांत पटेल पर छेड़खानी का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बीईओ पर महिला शिक्षामित्र को कार में बैठाकर स्कूल ले जाते वक्त अश्लील बातें और छेड़छाड़ करने का आरोप है। 29 जुलाई को महिला स्कूल में लेट पहुंची थी, तो उसे सरकारी रजिस्टर पर अनुपस्थित कर दिया गया। इसे लेकर जब महिला शिक्षामित्र ने बीईओ पटेल को अपने फोन से मैसेज करके बताया तो उन्होंने कहा- कुछ नहीं होगा तू चिंता मत कर। इसके बाद से ही बीईओ उसके फोन पर अश्लील मैसेज करने शुरू कर दिए। विरोध करने पर उसे नौकरी से निकलवाने की धमकी देने लगे। इससे परेशान होकर शिक्षामित्र ने सारी बातें पति को बताई। 29 अगस्त को पीड़िता को लेकर पति खुद थाने पहुंचा, वहां पर आरोपी के खिलाफ लिखित शिकायत की। जानिए पूरा मामला…. कोतवाली नगर क्षेत्र निवासी महिला शिक्षामित्र और बीईओ श्रीकांत पटेल दोनों फिरोजबाद के विकासखंड एका में कार्यरत हैं। महिला के घर से स्कूल करीब 35 की दूरी है। 29 जुलाई को वह स्कूल में लेट पहुंची तो उसे स्कूल के सरकारी रजिस्टर में अनुपस्थित दिखाया गया। इसे लेकर शिक्षामित्र ने फोन से मैसेज करके बीईओ को बताया। मैसेज पर बीईओ ने कहा- आप परेशान मत होइए, कुछ नहीं होने दूंगा। इसके बाद से ही बीईओ महिला शिक्षामित्र को मैसेज करके परेशान करने लगा। आरोप है कि बीईओ अक्सर उसे अश्लील मैसेज किया करता रहता था। महिला शिक्षामित्र ने कहा- बीईओ ने कार में अश्लील बातें की और छेड़खानी 3-4 अगस्त को एटा से महिला शिक्षामित्र बीईओ के साथ कार से स्कूल गई थी। रास्ते में बीईओ ने उसके साथ अश्लील बातें करते हुए छेड़छाड़ करने लगे, जब उसने इसका विरोध किया तो उन्होंने नौकरी से निकलवाने की धमकाने दी। इसी डर वह घटना के बारे में अपने पति को भी नहीं बताई। बीईओ बोले- तुम्हें 5 दिन मेरे साथ रहने हैं 24 अगस्त को महिला शिक्षामित्र की एफएलएन ट्रेनिंग शुरू होनी थी। इस पर बीईओ ने कहा- पांच दिन मीटिंग होनी है। इस मीटिंग में तुम्हें वहां नहीं जाना है। तुम मेरे साथ रहोगी। सुबह ही बीईओ उसे मैसेज करके अपने पास बुलाने का दबाव बनाने लगे। इससे महिला शिक्षा मित्र परेशान हो गई। उसने सारी घटना के बारे में अपने पति को बताया। जांच के लिए एक टीम बनाई गई 29 अगस्त को पति उसे लेकर थाने पहुंचता है। महिला शिक्षामित्र की लिखित शिकायत पर पुलिस ने आरोपी बीईओ के खिलाफ महिला की लज्जा भंग करने और छेड़छाड़ के आरोप में केस दर्ज कर लिया गया है। जांच के लिए एक टीम गठित कर दी गई है। थाना कोतवाली नगर प्रभारी धर्मेंद्र सिंह पवार ने बताया- पीड़िता की शिकायत पर आरोपी बीईओ श्रीकांत पटेल के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच के लिए एक टीम गठित की गई है। ----------------------- ये खबर भी पढ़ें… यूपी की चर्चित IAS दिव्या मित्तल ने इस्तीफा दिया यूपी की चर्चित IAS दिव्या मित्तल (43) ने नौकरी से इस्तीफा दे दिया है। अभी वह लखनऊ में राजस्व विभाग में विशेष सचिव हैं। पढ़िए पूरी खबर...
    Click here to Read more
    Prev Article
    मऊ साइबर पुलिस ने 58 हजार रुपये कराए वापस:ऑनलाइन ठगी के शिकार दो पीड़ितों को मिली राहत
    Next Article
    प्रशासन ने खलिहान की जमीन से अवैध कब्जा हटाया:श्रावस्ती में समादेई की मांग पर कार्रवाई, दूसरा मामला सिविल कोर्ट में विचाराधीन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment