Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    एटा में खेत पर सोते समय किसान की हत्या:फसल की रखवाली करते समय धारदार हथियार से हुआ हमला, जांच में जुटी पुलिस

    2 hours ago

    1

    0

    एटा जिले के नयागांव थाना क्षेत्र के ग्रामसभा खरसुलिया के मजरा आलमनगर में मंगलवार देर रात 70 वर्षीय किसान की खेत पर सोते समय हत्या कर दी गई। बुधवार सुबह किसान का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। देखिए घटना से जुड़ी दो तस्वीरें… 10 बर्षों से करते थे खेत की रखवाली मृतक की पहचान रामपाल पुत्र नरपति शाक्य के रूप में हुई है। वह पिछले करीब दस वर्षों से अपने खेतों पर ही रहकर फसल की रखवाली करते थे। उनके खेत ग्राम मंगदपुर आलमनगर और बिनौरा गांव के बीच स्थित हैं। बुधवार सुबह करीब छह बजे जब उनके साझीदार का पुत्र खेत पर पहुंचा तो उसने रामपाल को मृत अवस्था में पड़ा देखा। यह देखकर वह घबरा गया और तुरंत परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलने पर नयागांव थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और हत्या के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    1 लाख 51 हजार रुपये की कुश्ती बराबरी पर छूटी:अयोध्या में वाराणसी, गोरखपुर, जौनपुर के पहलवानों ने की जोर आजमाईश
    Next Article
    फर्रुखाबाद में खजूर के दाम 150-300 पहुंचा:इरान में हो रही युद्ध से स्टॉक में आई कमी, काजू-छुहारा भी हुआ महंगा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment