Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    एटा में प्रधान के घर हमला, महिलाओं से छेड़छाड़:विरोध करने पर मारपीट, आधा दर्जन घायल; वीडियो भी सामने आया

    6 hours ago

    1

    0

    एटा जिले के जलेसर कोतवाली क्षेत्र में होली के पर्व पर खूनी संघर्ष की घटना सामने आई है। ग्राम प्रधान राजेश के घर में घुसकर हमलावरों ने महिलाओं से छेड़छाड़ की। विरोध करने पर लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से मारपीट की गई, जिसमें प्रधान पक्ष के आधा दर्जन लोग घायल हो गए। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। पुलिस ने ग्राम प्रधान राजेश की लिखित शिकायत के आधार पर 10 नामजद आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। इन पर मारपीट, महिलाओं से छेड़छाड़, बलवा, और जान से मारने के प्रयास जैसी गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। प्रधान राजेश कुमार ने आरोप लगाया है कि वे अपने घर पर शांतिपूर्ण ढंग से होली का त्योहार मना रहे थे। तभी विक्रम सिंह (पुत्र राजेंद्र), वीरपाल (पुत्र शेरपाल), पुष्पेंद्र (पुत्र वीरपाल), जसवीर (पुत्र विजेंद्र सिंह), प्रदीप (पुत्र विजेंद्र सिंह), प्रेमपाल उर्फ टिंकू (पुत्र विक्रम सिंह), कुलदीप (पुत्र विक्रम सिंह), उपेंद्र (पुत्र विनोद कुमार), अजय (पुत्र गिरीश चंद्र) और हरविंद्र (पुत्र मुनेश) एकजुट होकर उनके घर में घुस आए। आरोपियों ने घर में मौजूद महिलाओं के साथ लज्जा भंग करने की नीयत से छेड़छाड़ की। जब इसका विरोध किया गया, तो उन्होंने लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से मारपीट शुरू कर दी। प्रधान के चचेरे भाई के गले में फंदा डालकर जान से मारने की कोशिश भी की गई। गांव के लोगों के इकट्ठा होने पर हमलावर तमंचा लहराते हुए और जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। पुलिस ने घायल हुए लोगों का मेडिकल परीक्षण कराया है और मामले की गहनता से जांच पड़ताल कर रही है।पुरानी रंजिश के तहत इन हमलावरों ने पूर्व में भी उन पर जानलेवा हमला किया था, जिसका मुकदमा (अपराध संख्या- 498/2025) पहले से दर्ज है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हुई और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। मामले पर क्षेत्राधिकारी जलेसर ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने जानकारी देते हुए बताया वीडियो में दर्शाए गए घटना क्रम और स्थलीय जांच पड़ताल कर लिखित शिकायत के आधार पर 10 नामजदों के विरुद्ध एफ आई आर दर्ज की गई है आरोपियों की तलाश की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोविंद नगर में रेलवे टेक्नीशियन ने किया सुसाइड:सुसाइड नोट में लिखा- मम्मी, पापा मुझे माफ करना, मैं जान देने जा रही हूं....
    Next Article
    आजमगढ़ में कोल्ड ड्रिंक में जहरीला पदार्थ पिलाने वाला गिरफ्तार:एक दिन पूर्व प्रेमिका को जहरीला पदार्थ पिलाकर की थी हत्या

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment