Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आजमगढ़ में कोल्ड ड्रिंक में जहरीला पदार्थ पिलाने वाला गिरफ्तार:एक दिन पूर्व प्रेमिका को जहरीला पदार्थ पिलाकर की थी हत्या

    6 hours ago

    1

    0

    आजमगढ़ के अहिरौला थाना क्षेत्र में पारा फुलवरिया में कोल्ड ड्रिंक में जहरीला पदार्थ पिलाकर युवती की हत्या किए जाने के मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस मामले में मृतका के पिता ने थाने की पुलिस को शिकायती पत्र देकर आरोपी पर आरोप लगाया था। जिले के अहिरौला थाना क्षेत्र के पारा फुलवरिया गांव निवासी सरिता गौड़ (18) पुत्री सुरेश गौड़ की बुधवार देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि सुबह के करीब चार बजे कुछ लोग युवती को घर के सामने छोड़कर चले गए। जब तक परिजन कुछ समझ पाते। युवती की मौत हो चुकी थी। इसके बाद परिजन शव लेकर थाने पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। घटनास्थल के पास कोल्ड ड्रिंक की बोतल और संदिग्ध पदार्थ भी मिला है। मृतका के पिता सुरेश गौड़ ने पुलिस को दी तहरीर में गांव के ही दिलीप कुमार (32) पर आरोप लगाया है कि उसने उनकी बेटी को रात में बुलाकर कोल्ड ड्रिंक में जहर मिलाकर पिला दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। आरोपी को किया गया गिरफ्तार इस मामले की विवेचना कर रहे अहिरौला थाने के प्रभारी अमित कुमार मिश्रा ने बताया कि आरोपी दिलीप कुमार उर्फ डीएम की तलाश की जा रही थी। इसी बीच आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है आरोपी को न्यायालय भेजा जा रहा है। जहां से जेल रवाना किया जाएगा। आरोपी के विरुद्ध तीन गंभीर आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    एटा में प्रधान के घर हमला, महिलाओं से छेड़छाड़:विरोध करने पर मारपीट, आधा दर्जन घायल; वीडियो भी सामने आया
    Next Article
    मऊ में फ्लाईओवर निर्माण में अनियमितता का आरोप:हिंदू जागरण समिति ने कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन, डीएम को सौंपा ज्ञापन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment