Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    एटा में रोडवेज बस खाई में पलटी:स्कार्पियो बचाने के चक्कर में हुआ हादसा, यात्री सुरक्षित

    1 hour ago

    1

    0

    एटा जिले के अवागढ़ थाना क्षेत्र में आगरा रोड पर एक बड़ा हादसा टल गया। निर्माणाधीन पुलिया के पास एक स्कॉर्पियो कार को बचाने के प्रयास में यूपी रोडवेज की अनुबंधित बस खाई में उतर गई। इस हादसे में किसी यात्री के हताहत होने की सूचना नहीं है। जानकारी के अनुसार, यूपी रोडवेज की यह बस (नंबर UP 82 AT 7787) एटा से आगरा की ओर सवारियां लेकर जा रही थी। निर्माणाधीन पुलिया के समीप अचानक सामने से आ रही एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो कार को बचाने के चक्कर में बस अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। बस चालक सौरव ने बताया कि पुलिया निर्माणाधीन होने के कारण आगरा से आने वाली लेन बंद थी और एटा से आगरा जाने वाली लेन खुली थी। इसी दौरान अचानक स्कॉर्पियो कार सामने आ गई, जिसे बचाने के प्रयास में यह दुर्घटना हुई। उन्होंने पुष्टि की कि कोई भी यात्री घायल नहीं हुआ है। इस मामले पर थाना प्रभारी अखिलेश दीक्षित ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी नहीं थी। उन्होंने तुरंत चौकी इंचार्ज को मौके पर भेजकर विस्तृत जानकारी जुटाने के निर्देश दिए हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सहारनपुर में DIG-SSP ने किया फ्लैग मार्च:आगामी त्योहारों के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
    Next Article
    श्रावस्ती डीएम ने दिलाई 'बाल विवाह मुक्त' बनाने की शपथ:कार्यशाला में जनप्रतिनिधियों ने ली प्रतिज्ञा, बेहतर कार्य करने वालों को मिला प्रशस्ति पत्र

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment