Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सहारनपुर में DIG-SSP ने किया फ्लैग मार्च:आगामी त्योहारों के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

    1 hour ago

    1

    0

    सहारनपुर में आगामी त्योहारों के मद्देनजर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। शनिवार दोपहर डीआईजी अभिषेक सिंह और एसएसपी अभिनंदन के नेतृत्व में पुलिस ने शहर के प्रमुख और संवेदनशील इलाकों में फ्लैग मार्च और पैदल गश्त की। यह कार्रवाई थाना कोतवाली नगर क्षेत्र में की गई, जिसमें एसपी ग्रामीण सागर जैन, एसपी ट्रैफिक शैलेंद्र श्रीवास्तव और सीओ नगर प्रथम सहित बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। यह पैदल गश्त घंटाघर से शुरू होकर नेहरू मार्केट होते हुए जामा मस्जिद तक निकाली गई। इस दौरान अधिकारियों ने बाजारों, धार्मिक स्थलों और भीड़भाड़ वाले इलाकों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने दुकानदारों, राहगीरों और स्थानीय लोगों से बातचीत कर शांति बनाए रखने की अपील की। पुलिस ने लोगों से किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत देने को कहा। डीआईजी और एसएसपी ने मौके पर मौजूद पुलिस बल को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा और गश्त जारी रहेगी। साथ ही यातायात व्यवस्था को सुचारु रखने के लिए विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं, ताकि आम जनता को किसी प्रकार की परेशानी न हो। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि त्योहारों के दौरान अफवाह फैलाने वालों और कानून व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अधिकारियों ने यह भी बताया कि सोशल मीडिया पर कड़ी नजर रखी जा रही है। किसी भी भ्रामक या आपत्तिजनक पोस्ट पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी। त्योहारों के समय ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों की मदद से भी निगरानी बढ़ाई जा रही है। सहारनपुर पुलिस के अनुसार, इस फ्लैग मार्च का मुख्य उद्देश्य आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराना है। इसका लक्ष्य आम लोगों में सुरक्षा का भरोसा कायम रखना भी है। पुलिस ने शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराई और सभी से सहयोग की अपील की।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे के जीरो पॉइंट पर पलटा ट्रक:हादसे में चालक सहित 2 लोग घायल, तेज रफ्तार में दौड़ा रहा था गाड़ी
    Next Article
    एटा में रोडवेज बस खाई में पलटी:स्कार्पियो बचाने के चक्कर में हुआ हादसा, यात्री सुरक्षित

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment