Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    एटा में राशन मांगने पर बिहारी मजदूरों को पीटा:ईंट भट्ठा स्टाफ पर पिटाई का आरोप, पुलिस जांच में जुटी

    2 hours ago

    1

    0

    एटा के अलीगंज स्थित भरपुरा रोड पर आर डी ईंट भट्टे पर काम करने वाले बिहारी मजदूरों ने गंभीर आरोप लगाया है। मजदूरों का कहना है कि पेट भरने के लिए राशन मांगने पर भट्ठे के स्टाफ और मालिक ने उनकी पिटाई की। दर्जनों की संख्या में मजदूर शिकायत दर्ज कराने अलीगंज कोतवाली पहुंचे। मजदूरों ने पुलिस को बताया कि उन्होंने जीवन यापन के लिए खर्ची मांगी थी। इस पर मुनीम अरविंद भड़क गया और प्लास्टिक पाइप व लाठी-डंडों से उनकी पिटाई कर दी। मजदूरों के अनुसार, वे फटे कपड़ों में नंगे पांव कोतवाली पहुंचे थे। शिकायत के बाद सैकड़ों मजदूर एसडीएम कार्यालय के बाहर बैठे रहे। इस दौरान ईंट भट्ठा मालिक और ठेकेदार उन्हें मनाने का प्रयास करते रहे, लेकिन मजदूर नहीं माने। अंततः सूरज ढलने के बाद मजदूर वापस भट्ठे पर लौट गए। एक मजदूर विक्रम ने बताया कि राशन के लिए पैसे मांगने पर अरविंद ने उन्हें डंडे और प्लास्टिक के पाइप से पीटा। उन्होंने पुलिस से शिकायत की है, जिस पर पुलिस ने पर्ची लिखकर देने की बात कही है। मामले पर कोतवाली अलीगंज प्रभारी ने जानकारी दी कि कुछ मजदूर थाने आए थे। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर भेजी गई, लेकिन ईंट भट्टे पर कोई नहीं मिला। पुलिस मामले की जांच कर रही है। श्रम विभाग के अधिकारी राज बाबू ने बताया कि यह मामला उनके संज्ञान में आया है। उन्होंने आश्वासन दिया कि शिकायत प्राप्त होते ही इस पर प्रभावी कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हरदोई के बेनीगंज में गोमती किनारे शव मिला:शरीर पर कई जगह जानवरों के नोचने के निशान
    Next Article
    संभल के 115 किसानों को 4.19 लाख का मुआवजा:शिक्षामंत्री ने बांटे सांकेतिक चेक, रकम सीधे खातों में गई, गेहूं की फसल बर्बाद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment