Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संभल के 115 किसानों को 4.19 लाख का मुआवजा:शिक्षामंत्री ने बांटे सांकेतिक चेक, रकम सीधे खातों में गई, गेहूं की फसल बर्बाद

    2 hours ago

    1

    0

    संभल में ओलावृष्टि और बारिश से हुए फसल नुकसान की भरपाई उत्तर प्रदेश सरकार ने की है। गेहूं की फसल बर्बाद होने से प्रभावित 115 किसानों को 4.19 लाख रुपये का मुआवजा दिया गया है। आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा यह राशि सीधे किसानों के बैंक खातों में भेजी गई है। शनिवार शाम करीब 5:30 बजे, जनपद संभल की चंदौसी तहसील के भवन और राजपुर गांवों में मुआवजे से संबंधित सांकेतिक चेक वितरित किए गए। उत्तर प्रदेश की माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री गुलाब देवी ने 115 किसानों को 4 लाख 19 हजार रुपये के सांकेतिक चेक सौंपे। इस अवसर पर चंदौसी की एसडीएम नीतू रानी भी उपस्थित रहीं। चेक प्राप्त करने वाले किसानों में सत्यपाल सिंह, राजेंद्र सिंह दिवाकर, सुगड़पाल, सुरेश, सोमवीर, विपिन, भूरे, विजय पाल, जयप्रकाश शर्मा, जोगेंद्र, कृष्ण पाल, पवन, नरेंद्र सिंह और रामसेवक सहित कुल 115 किसान शामिल थे। किसानों को संबोधित करते हुए मंत्री गुलाब देवी ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार किसानों के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री किसानों की समस्याओं को लेकर चिंतित रहते हैं। गेहूं की फसल के नुकसान के 15 दिनों के भीतर ही मुआवजे की रकम सीधे उनके खातों में भेज दी गई है। गौरतलब है कि लगभग दो सप्ताह पहले मौसम में बदलाव के कारण चंदौसी तहसील के भवन, राजपुर और आसपास के 10 गांवों में भारी ओलावृष्टि, बारिश और तेज आंधी से गेहूं की फसल को भारी नुकसान हुआ था। संभल तहसील क्षेत्र के किसान भी इस मौसम की मार से प्रभावित हुए हैं, और उन्हें भी जल्द ही मुआवजे की राशि मिलेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    एटा में राशन मांगने पर बिहारी मजदूरों को पीटा:ईंट भट्ठा स्टाफ पर पिटाई का आरोप, पुलिस जांच में जुटी
    Next Article
    IPL में हैदराबाद ने चेन्नई को 195 का टारगेट दिया:अभिषेक और क्लासन ने अर्धशतक लगाए, ओवर्टन-कम्बोज को 3-3 विकेट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment