Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    एटा में संत निरंकारी मिशन ने नहर साफ की:सैकड़ों अनुयायियों ने श्रमदान कर गंदगी और घास-फूस हटाई

    17 hours ago

    1

    0

    एटा में आगरा रोड स्थित हजारा नहर पर रविवार को स्वच्छता अभियान चलाया गया। संत निरंकारी मिशन सेवादल के सैकड़ों महिला-पुरुष अनुयायियों ने श्रमदान कर नहर की सफाई की और लोगों को जल स्रोतों को स्वच्छ रखने का संदेश दिया। मिशन द्वारा ‘प्रोजेक्ट अमृत’ के अंतर्गत हर वर्ष नदियों और नहरों की साफ-सफाई का अभियान चलाया जाता है। इसी क्रम में इस वर्ष भी हजारा नहर पर व्यापक सफाई कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। हाथों में झाड़ू-फावड़ा लेकर सुबह से जुटे श्रद्धालु प्रातःकाल से ही सेवादल के सदस्य हाथों में झाड़ू, फावड़ा और खुरपी लेकर सफाई कार्य में जुट गए। अनुयायियों ने नहर के दोनों पुलों के आसपास जमा कचरा, घास-फूस और गंदगी हटाकर पूरे क्षेत्र को साफ-सुथरा किया। अभियान के दौरान लोगों को जागरूक करते हुए बताया गया कि भारत में नदियां और नहरें आस्था से जुड़ी हैं, इसलिए इन्हें गंदा करना हमारी संस्कृति और पर्यावरण दोनों के लिए हानिकारक है। जल स्रोतों को स्वच्छ रखना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। स्थानीय लोगों से की स्वच्छता अपनाने की अपील मिशन के सदस्यों ने एटा वासियों से अपने घर और आसपास साफ-सफाई बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि गंदगी से बीमारियां फैलती हैं, जबकि स्वच्छ वातावरण से स्वस्थ जीवन संभव है। सेवादल पदाधिकारियों ने बताया कि यह अभियान केवल सफाई तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज में पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता के प्रति स्थायी जागरूकता पैदा करना इसका उद्देश्य है। आने वाले समय में भी ऐसे कार्यक्रम निरंतर चलाए जाएंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बृजभूषण ने सीएम योगी के सिंगापुर दौरे पर दिया बयान:गोंडा में बोले- सीएम योगी को जाना चाहिए कुछ ना कुछ वहां सीखने को मिलता
    Next Article
    रामभद्राचार्य बोले- UGC पर विचार नहीं हुआ तो गृहयुद्ध संभव:बस्ती में केंद्र सरकार को दी नसीहत, कहा- ऐसा कानून लागू नहीं होना चाहिए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment