Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रामकथा पार्क में आधुनिक पर्यटक आवास बन रहा:G+3 भवन, 2421.08 लाख की लागत से तैयार हो रहा 34 कैमरे वाला गृह

    1 hour ago

    1

    0

    अयोध्या तेजी से विकसित होती रामनगरी में अब हर श्रद्धालु को ‘अतिथि देवो भवः’ की भावना के अनुरूप ठहरने की आधुनिक सुविधा मिलेगी। रामकथा पार्क में 34 कमरों वाले नवीन पर्यटक आवास गृह का निर्माण कार्य तेजी से जारी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विजन के तहत शुरू हुई यह परियोजना बढ़ती पर्यटक संख्या को ध्यान में रखकर तैयार की जा रही है। जी+3 भवन, 2421.08 लाख की लागत पर्यटक आवास परिसर जी+3 मंजिला भवन के रूप में विकसित किया जा रहा है, जिसकी कुल लागत 2421.08 लाख रुपये निर्धारित है। निर्माण कार्य यूपी प्रोजेक्ट्स कॉर्पोरेशन लिमिटेड की देखरेख में पीपीई प्रणाली के तहत एल एंड टी प्राइवेट लिमिटेड द्वारा कराया जा रहा है। प्रतिष्ठित एजेंसी के हाथों में परियोजना होने से गुणवत्ता और समयबद्धता को लेकर प्रशासन आश्वस्त है। आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा परिसर नए पर्यटक आवास में वातानुकूलित 34 कमरे, रेस्टोरेंट, किचिन, लिफ्ट, रिसेप्शन लॉबी, आधुनिक स्नानघर, वाई-फाई और सुदृढ़ सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध होगी। कमरों का डिजाइन इस तरह तैयार किया जा रहा है कि पर्यटक पार्क की हरियाली और रामायण से जुड़े वातावरण का अनुभव कर सकें। परिसर में पहले से मौजूद रामायण प्रसंगों की मूर्तियां और भित्ति चित्र इस स्थल को आध्यात्मिक पर्यटन का प्रमुख केंद्र बनाते हैं। पर्यटन को मिलेगा नया आयाम राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा के बाद अयोध्या में पर्यटकों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। ऐसे में मध्यम वर्ग के श्रद्धालुओं के लिए किफायती और व्यवस्थित ठहराव की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। यह आवास गृह न केवल यात्रियों को सुविधा देगा, बल्कि स्थानीय पर्यटन अर्थव्यवस्था को भी गति प्रदान करेगा। जल्द पूरा करने का लक्ष्य परियोजना प्रबंधक मनोज कुमार शर्मा के अनुसार निर्माण कार्य में तेजी लाई जा रही है ताकि श्रद्धालुओं को जल्द सुविधा मिल सके। इस आवास के शुरू होने से पर्यटक राम मंदिर, सरयू घाट और अन्य प्रमुख स्थलों का भ्रमण अधिक सहजता से कर सकेंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    एटा में रोडवेज बस की टक्कर से युवक की मौत:कासगंज रोड पर हुआ हादसा, पुलिस जांच में जुटी
    Next Article
    संभल में परचून दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग:हजारों का सामान जला, नहीं पहुंची दमकल टीम, स्थानीय लोगों ने काबू पाया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment