Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    एटा में रोडवेज बस की टक्कर से युवक की मौत:कासगंज रोड पर हुआ हादसा, पुलिस जांच में जुटी

    1 hour ago

    1

    0

    एटा के कोतवाली देहात थाना क्षेत्र में कासगंज रोड पर एक सड़क हादसे में 32 वर्षीय युवक की मौत हो गई। रविवार शाम को कासगंज की ओर से आ रही रोडवेज बस ने पैदल जा रहे युवक को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान मध्य प्रदेश के दमोह जिले के पटेरा निवासी भगवान दास पुत्र लमपू के रूप में हुई है। हादसे के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर कोतवाली देहात थाना पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची।पुलिस युवक को एटा के वीरांगना अवंती बाई मेडिकल कॉलेज ले गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे। जानकारी के अनुसार, मृतक भगवान दास हिंदुस्तान लीवर के पीछे रहकर मजदूरी का काम करता था। वह रविवार शाम को घर से बाजार के लिए निकला था, तभी तेज रफ्तार रोडवेज बस (यूपी 81 बीटी 6862) ने उसे टक्कर मार दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की प्रक्रिया पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। पुलिस ने बस को भी जब्त कर लिया है और मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। कोतवाली देहात थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। युवक को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    इंस्टाग्राम पर दोस्ती की, नौकरी का झांसा देकर ठगा:हरदोई के मृत लड़के की आईडी से चैट की, लखनऊ की युवती से नकदी और जेवर ऐंठे
    Next Article
    रामकथा पार्क में आधुनिक पर्यटक आवास बन रहा:G+3 भवन, 2421.08 लाख की लागत से तैयार हो रहा 34 कैमरे वाला गृह

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment