Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    एटा में शिकंजी ठेले वाले से मारपीट:घर लौटते समय अज्ञात लोगों ने किया हमला, परिजनों ने थाने पर किया हंगामा

    2 hours ago

    1

    0

    एटा में जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर शिकंजी का ठेला लगाकर घर लौट रहे एक व्यक्ति और उसके परिवार के सदस्यों के साथ अज्ञात लोगों ने गाली-गलौज और मारपीट की। इस घटना के बाद पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने ले गई, जिसके विरोध में ठेले वाले के परिजनों ने कोतवाली नगर के बाहर जमकर हंगामा किया। अंबेडकर नगर निवासी कुलदीप (24) और मयंक (22) शिकंजी का ठेला लेकर घर जा रहे थे। तभी कुछ अज्ञात लोगों ने उन्हें रोका और उनके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर अज्ञात लोगों ने कुलदीप, मयंक और उनके परिजनों के साथ मारपीट की। पीड़ित पक्ष के जितेंद्र कुमार ने बताया कि उनके छोटे भाई ठेला लगाकर घर लौट रहे थे, तभी एक व्यक्ति ने आकर गाली देना शुरू कर दिया कि यहां रेड़ी क्यों खड़ी की है। जितेंद्र के अनुसार, जब उनकी मां ने विरोध किया तो उन्हें भी गाली दी गई। थोड़ी दूर आगे जाने पर चार-पांच लोगों ने मिलकर उनकी मां, जितेंद्र, उनके भाई और बहन को मारा। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके दो भाइयों को पुलिस ने पकड़ लिया है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए दोनों पक्षों को हिरासत में ले लिया। इस दौरान कुछ देर के लिए यातायात भी बाधित हुआ। घटना की जानकारी मिलने के बाद ठेले वाले पक्ष के दर्जनों परिजन कोतवाली नगर पहुंचे और पुलिस पर एकतरफा कार्रवाई का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। हालांकि, पुलिसकर्मियों के समझाने-बुझाने के बाद परिजन शांत हुए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पूर्वांचल विश्वविद्यालय सम सेमेस्टर परीक्षाएं शुरू, उड़ाका दल सक्रिय:जौनपुर-गाजीपुर में 27 मई तक चलेंगी, परीक्षा नियंत्रक ने नकल रोकने के दिए निर्देश
    Next Article
    भीषण गर्मी में ‘मटके’ बने लोगों की पहली पसंद:राजस्थानी मटकों, मिट्टी की बोतल और थर्मस की बिक्री तेज, डॉक्टरों ने भी बताया ज्यादा फायदेमंद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment