Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    एटा में शॉर्ट सर्किट से 4 माह का बच्चा झुलसा:बिस्तर पर सो रहा था मासूम, 80% जलने पर हायर सेंटर रेफर

    7 hours ago

    1

    0

    एटा जिले के निधौली कलां थाना क्षेत्र के गादुरी गांव में एक चार माह का मासूम बच्चा शॉर्ट सर्किट से लगी आग में बुरी तरह झुलस गया। बच्चा अपने घर के अंदर बिस्तर पर सो रहा था, तभी अचानक कमरे में शॉर्ट सर्किट हुआ। परिजनों ने बच्चे को गंभीर हालत में एटा के वीरांगना अवंती बाई मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने उसकी हालत बेहद चिंताजनक बताई। जानकारी के अनुसार, मासूम गौरव बिस्तर पर सो रहा था। इसी दौरान अचानक शॉर्ट सर्किट हुआ और बिजली का तार टूटकर बिस्तर पर गिर गया, जिससे आग लग गई। आग की चपेट में आने से बच्चा बुरी तरह झुलस गया। मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों के अनुसार, बच्चा करीब 80 प्रतिशत जल चुका है। उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। मासूम के पिता देवेंद्र ने बताया कि बच्चा घर के अंदर बिस्तर पर था, तभी अचानक लाइट आने पर तार जलकर बिस्तर पर गिर गया और आग लग गई। इसी वजह से बच्चा बुरी तरह जल गया, जिसके बाद डॉक्टरों ने उसे रेफर कर दिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शिवराजपुर में नाबालिग ने फांसी लगाई, मौत:खाना खाने के बाद सभी सोने चले गए, रात में छोटा भाई सोकर उठा तो चीख निकली
    Next Article
    अयोध्या कचहरी में बम की सूचना, कोर्ट खाली कराया गया:बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वायड की टीमें पहुंची, पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment