Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अयोध्या कचहरी में बम की सूचना, कोर्ट खाली कराया गया:बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वायड की टीमें पहुंची, पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    8 hours ago

    1

    0

    अयोध्या कचहरी परिसर में बम रखे जाने की सूचना मिली। ई-मेल के जरिए जानकारी मिलते ही गुरुवार को कोर्ट में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर हैं। एहतियातन तौर पर पूरे कचहरी परिसर को तुरंत खाली कराया जा रहा है। आम लोगों और अधिवक्ताओं को सुरक्षित बाहर निकाला जा रहा है। मौके पर बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वायड को बुलाया गया। टीमों ने कचहरी के विभिन्न भवनों, अदालत कक्षों और संवेदनशील हिस्सों की सघन तलाशी ले रहीं हैं। पुलिस लाउडस्पीकर से लगातार अनाउंसमेंट कर लोगों से सहयोग की अपील कर रही है। सुरक्षा के मद्देनजर मुख्य गेटों पर बैरिकेडिंग कर दी गई और परिसर में आवाजाही पर अस्थायी रोक लगा दी गई। सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल तैनात कर आसपास के इलाकों में भी सतर्कता बढ़ा दी गई। अधिकारियों का कहना है कि सूचना की हर एंगल से जांच की जा रही है। फिलहाल एहतियात के तौर पर कचहरी परिसर को सुरक्षा घेरे में लेकर तलाशी अभियान जारी है। सूचना की सत्यता की पुष्टि के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। कोर्ट की तीन तस्वीरें देखिए… कचहरी में बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वायड से कचहरी परिसर की तलाशी की जा रही है। पुलिस द्वारा अनाउंसमेंट कराकर कचहरी को खाली कराया जा रहा है। मौके पर भारी फोर्स मौजूद है। ई-मेल पर मिली सूचना के बाद पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर है। खबर अपडेट की जा रही है…
    Click here to Read more
    Prev Article
    एटा में शॉर्ट सर्किट से 4 माह का बच्चा झुलसा:बिस्तर पर सो रहा था मासूम, 80% जलने पर हायर सेंटर रेफर
    Next Article
    कप्तानगंज में ट्रक में मिला महराजगंज के युवक का शव:संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, फोरेंसिक टीम जांच में जुटी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment