Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    एटा में तेज हवाओं से गेहूं की फसलें गिरीं:किसानों को तंबाकू और सरसों में नुकसान की चिंता

    11 hours ago

    1

    0

    एटा में अचानक बदले मौसम और तेज हवाओं ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। शनिवार देर रात से चल रही तेज हवाओं के कारण खेतों में खड़ी गेहूं की फसलें झुकने और गिरने लगी हैं। एटा, अलीगंज, जैथरा, आवागढ़, जलेसर और निधौली क्षेत्रों में तेज हवाओं का असर देखा जा रहा है। रविवार सुबह से आसमान में काले बादल और हल्का कोहरा भी छाया रहा, जिससे किसानों की चिंता और बढ़ गई है। क्षेत्र के किसान इस समय गेहूं, सरसों और तंबाकू की खेती कर रहे हैं। इनमें से अधिकांश फसलें पककर तैयार हो चुकी हैं और कुछ ही दिनों में उनकी कटाई शुरू होने वाली है। लगातार तेज हवाएं चलने और मौसम में आए बदलाव के कारण किसानों को आशंका है कि यदि बारिश हुई तो उनकी मेहनत बर्बाद हो सकती है। किसानों का कहना है कि गिरी हुई फसल की कटाई करना मुश्किल हो जाता है, और बारिश होने पर गेहूं के दाने काले पड़ सकते हैं या सड़ सकते हैं, जिससे उत्पादन और गुणवत्ता दोनों प्रभावित होगी। इसी तरह सरसों और तंबाकू की फसल पर भी तेज हवाओं और संभावित बारिश का असर पड़ सकता है। ग्रामीण क्षेत्रों के किसान मौसम की स्थिति को लेकर चिंतित हैं और लगातार आसमान की ओर देख रहे हैं। यदि मौसम साफ रहा तो जल्द ही कटाई का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बस से हाईटेंशन तार छूने पर एक की मौत:शव का दाह संस्कार करने जा रही गाड़ी में कई सवार थे, सिद्धार्थनगर में तीन की हालत गंभीर
    Next Article
    क्रिकेटर कुलदीप यादव अपनी दुल्हन के साथ कानपुर पहुंचे:पिता की डिमांड पर विदेशी फूलों से सजा घर, बैंड-बाजे के साथ रेड कार्पेट पर स्वागत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment