Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    क्रिकेटर कुलदीप यादव अपनी दुल्हन के साथ कानपुर पहुंचे:पिता की डिमांड पर विदेशी फूलों से सजा घर, बैंड-बाजे के साथ रेड कार्पेट पर स्वागत

    12 hours ago

    1

    0

    क्रिकेटर कुलदीप यादव शादी के ठीक अगले दिन अपनी दुल्हन वंशिका को लेकर कानपुर पहुंचे। घर पर वंशिका और कुलदीप के स्वागत की पूरी तैयारियां चल रही हैं। कुलदीप के पूरे घर को विदेशी फूलों से सजाया गया। वंशिका के स्वागत में रेड कार्पेट बिछाया गया है। घर के बाहर स्वागत के लिए बैंड-बाजा भी घर की सजावट कर रहे डेकोरेटर ने बताया- पूरे घर की सजावट का मुझे ठेका दिया गया है। गेट से लेकर कमरे तक देशी के साथ ही विदेशी फूलों से सजावट की गई है। इसमें खास तौर पर लिलि, आर्किड, ट्यूलिप, हेलिकोनिया, डहलिया के साथ ही बिजली, गेंदा, मनोकामनी, इंग्लिश रोज, जलवेरा, जिप्सो, गुलदौरी, रजनीगंधा, स्टार समेत अन्य फूलों से घर की सजावट की जा रही है। इन फूलों की पसंद उनके पिता राम सिंह यादव ने की है। सजावट के बाद पूरा घर फूलों की खुशबू से महक उठा है। नवदंपति की एक झलक पाने के लिए पूरे मोहल्ले के लोग सुबह से दोनों की एक झलक पाने को बेताब हैं। कुलदीप यादव ने 14 मार्च को अपनी बचपन की दोस्त वंशिका सिंह के साथ शादी के बंधन में बंधकर नई जिंदगी की शुरुआत की। मसूरी स्थित आईटीसी सेवॉय होटल में आयोजित शाही समारोह में दोनों ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ सात फेरे लिए। शाम को सबसे पहले जयमाला की रस्म हुई। मंच पर पहुंचकर कुलदीप यादव और वंशिका सिंह ने एक-दूसरे को वरमाला पहनाई। इसके बाद देर रात मंडप में सात फेरों की रस्म पूरी की गई, जिसके साथ ही दोनों वैवाहिक बंधन में बंध गए। खबर अपडेट की जा रही है….
    Click here to Read more
    Prev Article
    एटा में तेज हवाओं से गेहूं की फसलें गिरीं:किसानों को तंबाकू और सरसों में नुकसान की चिंता
    Next Article
    कांशीराम की 92वीं जयंती 'पीडीए दिवस' के रूप में मनाई:सपा कार्यकर्ताओं ने लोहिया ट्रस्ट भवन में श्रद्धांजलि दी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment