Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    एटा में ट्रैक्टर से गिरा किसान, पहिया चढ़ने से मौत:गेहूं बेचकर घर लौटते समय हुआ हादसा, जांच जारी

    2 hours ago

    1

    0

    एटा में गेहूं बेचकर लौट रहे युवक की ट्रैक्टर से गिरकर मौत हो गई। युवक ट्रॉली के पहिए के नीचे आ गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। घायल युवक को उसके साथियों ने तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मामला पिलुआ थाना क्षेत्र के वंथल कुतकपुर गांव का है। ट्रॉली के पहिए के नीचे आया किसान मृतक की पहचान पिलुआ थाना क्षेत्र के वारिगांव निवासी ललित शर्मा (25) पुत्र महेंद्र सिंह के रूप में हुई है। ललित अपने साथियों के साथ ट्रैक्टर पर सवार होकर गेहूं बेचकर वापस लौट रहा था, तभी ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया और वह ट्रॉली के पहिए के नीचे आ गया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में शोक छा गया। ललित खेती-किसानी का काम करता था। प्रधान सौरभ यादव ने बताया कि ललित उनके गांव का रहने वाला था। खेती-किसानी का काम करता था। उन्होंने पुष्टि की कि गेहूं बेचकर लौटते समय वह ट्रैक्टर से गिर गया और ट्रॉली के नीचे दबने से उसकी मौत हो गई। थाना प्रभारी संदीप राणा ने बताया- घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। उन्होंने बताया कि मृतक के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा गया है। मामले की पड़ताल की जा रही है और घटनास्थल का भी निरीक्षण किया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लोहिया अस्पताल में ठंडे पानी की व्यवस्था नहीं:सीएमओ ने निरीक्षण में जताई नाराजगी, निर्माण कार्य भी धीमा; सुधार के दिए निर्देश
    Next Article
    घंटाघर के पास मिला अज्ञात युवक का शव:मैनपुरी के मुख्य बाजार में संदिग्ध हालात में पड़ा मिला, शिनाख्त के प्रयास में जुटी पुलिस

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment