Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    एटा में दो बाइकों की टक्कर में महिला की मौत:हरदोई से वापस आते समय अगरैया के पास हुआ हादसा, पति घायल

    2 hours ago

    1

    0

    एटा जनपद के जैथरा थाना क्षेत्र में एक सड़क हादसे में 30 वर्षीय महिला की मौत हो गई। अगरैया के पास दो बाइकों की टक्कर में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई थी, जिसके बाद इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। मृतक महिला की पहचान जैथरा की काशीराम कॉलोनी निवासी अंजना पत्नी सुदेश के रूप में हुई है। अंजना अपने पति सुदेश के साथ हरदोई जिले के कामीपुर से अपनी बाइक पर जैथरा स्थित घर लौट रही थीं। इसी दौरान अगरैया और जैथरा के बीच पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार बाइक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे के बाद अंजना और उनके पति गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर जैथरा पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घायलों को जैथरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने इलाज के दौरान अंजना को मृत घोषित कर दिया। मृतका के पति सुदेश ने बताया कि वे अपनी पत्नी के साथ हरदोई से जैथरा वापस आ रहे थे, तभी पीछे से आई बाइक ने टक्कर मार दी, जिससे उनकी पत्नी की मौत हो गई। जैथरा के डॉक्टर हसमुद्दीन ने जानकारी दी कि अंजना नामक 30 वर्षीय महिला को दुर्घटना के बाद लाया गया था। सिर में गंभीर चोट (हेड इंजरी) लगने के कारण उनकी मृत्यु हो गई। थाना प्रभारी जैथरा रितेश ठाकुर ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की प्रक्रिया पूरी की गई और पोस्टमार्टम के लिए एटा भिजवा दिया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    चलती बाइक पर पूर्व प्रधान को पेट्रोल डालकर आग लगाई:कीचड़ में कूदकर बचाई जान, सीतापुर में मृत्यु प्रमाण पत्र न बनाने से नाराज था
    Next Article
    कुशीनगर स्टेडियम ने जीती खेलो इंडिया महिला कबड्डी लीग:कुशीनगर में आयोजित प्रतियोगिता में ढाढ़ा टीम को 11-6 से हराया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment