Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    एटा में युवक ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या:पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव निकाला, परिजन बोले- शराब पीने का आदी था

    12 hours ago

    1

    0

    एटा के मलावन थाना क्षेत्र के बड़ा खेड़ा गांव में शनिवार देर रात 18 वर्षीय युवक ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान सुखदेव पुत्र नंदराम के रूप में हुई है। वह ड्राइविंग का काम करता था। घटना रात करीब 10 बजे की बताई गई है। परिजनों के अनुसार सुखदेव काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं आया। परिजनों ने अंदर जाकर देखा तो वह फांसी के फंदे पर लटका मिला। इसके बाद उन्होंने तत्काल डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और कमरे का दरवाजा तोड़कर शव को नीचे उतारा। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा थाना प्रभारी विपिन भाटी ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। शराब पीने का आदी होने की बात परिजनों के अनुसार सुखदेव शराब पीने का आदी था। परिवार के लोग उसे शराब पीने से मना करते थे। पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद घटना से जुड़े अन्य तथ्य स्पष्ट होंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    चंदौली पहुंचा 308 पहियों वाला विशाल ट्रांसपोर्टर:180 टन का वेसल लेकर निकला पचफेड़वा ओवरब्रिज के पास रुका; वैकल्पिक रास्ता बनाने में जुटी NH की टीम
    Next Article
    मुरादाबाद से गुजरने वाली 2 ट्रेनों का बदला रूट:बिहार में डबल लाइन के काम के चलते बदलाव, 25 सितंबर से 2 अक्टूबर तक असर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment