Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    एटा में युवक ने खुद को गोली मारी:मां से हुआ था झगड़ा, पुलिस से शिकायत करने गईं तो बेटे ने मारी गोली

    2 hours ago

    1

    0

    एटा जिले के अलीगंज थाना क्षेत्र के हरिसिंह पुर गांव में 25 वर्षीय युवक ने खुद को गोली मार ली। इस घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, युवक का अपनी मां से विवाद हुआ था। यह घटना होली के अगले दिन सुबह हुई। बताया जा रहा है कि युवक प्रेमचंद्र (25), पुत्र रामपाल, निवासी हरिसिंह पुर, का अपनी मां से किसी बात पर विवाद हो गया था। विवाद के बाद उसकी मां पुलिस में शिकायत दर्ज कराने के लिए घर से निकली थी। युवक अपनी मां को ढूंढने निकला, लेकिन वह नहीं मिली। मां के न मिलने पर युवक वापस घर लौटा और अपने कमरे में जाकर गर्दन के नीचे खुद को गोली मार ली। गोली चलने की आवाज सुनकर पड़ोसी और परिजन मौके पर पहुंचे। उन्होंने युवक को खून से लथपथ देखा और तत्काल अस्पताल ले गए। घायल युवक को अलीगंज स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलने के बाद अलीगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और मामले की जांच शुरू कर दी है। घायल युवक के चचेरे भाई अरविंद ने बताया कि प्रेमचंद्र का अपनी मां से विवाद हुआ था। मां शिकायत करने निकली थी और जब वह नहीं मिली तो प्रेमचंद्र ने खुद को गोली मार ली। चाचा उदयवीर ने भी मां से विवाद को ही गोली मारने का कारण बताया। मामले पर चिकित्सक शक्ति मीणा ने जानकारी देते हुए बताया कि उपचार किया गया ब्लैकनिंग है।उपचार के लिए रेफर किया गया है।गोली फंसी है या निकल गई ये एक्सरे और अन्य तकनीकी से ही जांच हो पायेगी मरीज खतरे से बाहर है। थाना प्रभारी अलीगंज राजकुमार सिंह ने बताया कि पुलिस अस्पताल पहुंची है और युवक का मां से विवाद हुआ था, जिसके बाद स्वयं को मारने का प्रयास करने की सूचना है अस्पताल आया हूं पूछताछ और चिकित्सकों से बातचीत की जा रही है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बहराइच होली समिति ने जनप्रतिनिधियों को उपाधियां दीं:होली मिलन समारोह में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे, नेताओं ने भी शिरकत की
    Next Article
    जीजा-साले ने दो भाइयों पर किया कैंची से हमला:ललितपुर में दोनों गंभीर घायल, एक झांसी रेफर; आरोपी गिरफ्तार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment