Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जीजा-साले ने दो भाइयों पर किया कैंची से हमला:ललितपुर में दोनों गंभीर घायल, एक झांसी रेफर; आरोपी गिरफ्तार

    2 hours ago

    1

    0

    ललितपुर जिले के काला पहाड़ गांव में बुधवार रात शराब के नशे में जीजा-साले ने दो सगे भाइयों पर कैंची से हमला कर दिया। इस हमले में दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज ललितपुर में भर्ती कराया गया। घायलों में से एक की हालत गंभीर होने पर उसे झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी जीजा-साले को हिरासत में ले लिया है। यह घटना कोतवाली सदर अंतर्गत ग्राम काला पहाड़ में हुई। गांव निवासी रामनाथ की किराने की दुकान है। बुधवार रात करीब दस बजे रामनाथ के पुत्र 26 वर्षीय राजा भैया और 21 वर्षीय नरेंद्र दुकान पर बैठे थे। तभी गांव के ही निवासी जीजा-साले शराब के नशे में वहां आए और गाली-गलौज करने लगे। जब राजा भैया ने उन्हें गाली-गलौज करने से रोका, तो उन्होंने उस पर कैंची से हमला कर दिया। अपने भाई को बचाने पहुंचे नरेंद्र पर भी आरोपियों ने कैंची से हमला कर दिया, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। ललितपुर मेडिकल कॉलेज में प्राथमिक उपचार के बाद एक भाई की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। क्षेत्राधिकारी सदर सुनील भरद्वाज ने बताया कि जीजा-साले ने शराब के नशे में दो भाइयों पर कैंची से हमला किया है। उन्होंने यह भी बताया कि घायलों की हालत स्थिर है और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    एटा में युवक ने खुद को गोली मारी:मां से हुआ था झगड़ा, पुलिस से शिकायत करने गईं तो बेटे ने मारी गोली
    Next Article
    आजमगढ़ में होली के दिन हुआ महामूर्ख सम्मेलन:कवियों ने किया काव्यपाठ, लोगों ने जमकर लगाए ठहाके

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment