Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    एटा पुलिस लाइन में दीक्षांत परेड आयोजित:डीआईजी मोहम्मद इमरान ने ली सलामी, नव नियुक्त सिपाहियों को दिलाई शपथ

    5 hours ago

    1

    0

    एटा की रिजर्व पुलिस लाइन में 'रिक्रूट आरक्षी दीक्षांत परेड समारोह 2025-26' का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पुलिस उप महानिरीक्षक (भवन/कल्याण), पुलिस मुख्यालय उत्तर प्रदेश, लखनऊ, मोहम्मद इमरान ने परेड की सलामी ली और नव आरक्षियों को शपथ दिलाई। परेड कमांडर ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. इलामारन जी की उपस्थिति में परेड की शुरुआत करवाई। मुख्य अतिथि मोहम्मद इमरान ने परेड की टोलियों का निरीक्षण किया और सलामी स्वीकार की। समारोह के दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संबोधन का सजीव प्रसारण किया गया। रिक्रूट आरक्षियों ने मुख्यमंत्री के संदेश को सुना, जिसमें उन्होंने पुलिस बल को आधुनिक, संवेदनशील और अपराध के प्रति सख्त होने का आह्वान किया। देखें 3 तस्वीरें वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. इलामारन ने रिक्रूट आरक्षियों के प्रशिक्षण का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया। प्रशिक्षण में नव-आरक्षियों को भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, भारतीय साक्ष्य अधिनियम, साइबर क्राइम, महिला सुरक्षा कानून, आपदा प्रबंधन और मानवाधिकार का गहन प्रशिक्षण दिया गया। मुख्य अतिथि मोहम्मद इमरान ने अपने संबोधन में नवनियुक्त आरक्षियों को अनुशासन और कर्तव्यपरायणता के महत्व पर जोर दिया। इस अवसर पर प्रशिक्षण के दौरान विभिन्न विधाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले रिक्रूटों को मुख्य अतिथि द्वारा प्रशस्ति पत्र और पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। समारोह के अंतिम चरण में, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा ने सभी रिक्रूट आरक्षियों को देश की सेवा, संविधान के प्रति निष्ठा और जनसुरक्षा की पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण के बाद टोलियों ने प्रस्थान किया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सीतापुर में अलग अलग दो सड़क हादसे, एक की मौत:आठ लोग गंभीर घायल, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा
    Next Article
    अलीगढ़ में लू का असर, 41 डिग्री पहुंचा तापमान:सड़कों पर सन्नाटा, बेल-पत्थर के जूस की मांग बढ़ी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment