Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सीतापुर में अलग अलग दो सड़क हादसे, एक की मौत:आठ लोग गंभीर घायल, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा

    3 hours ago

    1

    0

    सीतापुर के संदना थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग सड़क हादसों ने कोहराम मच गया। यहां एक हादसे में जहां आठ लोग घायल हो गए, वहीं दूसरे हादसे में एक व्यक्ति की उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। पहला हादसा रविवार सुबह करीब 11 बजे सिधौली-मिश्रिख मार्ग पर बरगदिया गांव के पास हुआ। यहां एक कार और ई-रिक्शा के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और कार खाई में पलट गई। उनमें सवार लोग सड़क किनारे जा गिरे। हादसे में ई-रिक्शा में सवार सभी यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही संदना पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को तत्काल नजदीकी सरकारी अस्पताल भिजवाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। ट्रैक्टर से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए वहीं दूसरा हादसा शनिवार रात संदना थाना क्षेत्र के हिंडौरा गांव में हुआ। यहां 52 वर्षीय मनोज शुक्ला ट्रैक्टर-ट्रॉली से खेत में भूसा लेने जा रहे थे। इसी दौरान अचानक सामने आए आवारा पशु को बचाने के प्रयास में ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे बनी सीमेंट की सरकारी बेंच से टकरा गया। हादसे में मनोज शुक्ला ट्रैक्टर से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें तत्काल अटरिया स्थित एक निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थानाध्यक्ष मान सिंह पाल ने बताया कि बरगदिया गांव के पास हुए हादसे में घायलों का इलाज कराया जा रहा है, जबकि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कैंट सीट पर भाजपा से पहली पसंद उमेश गौतम:सपा से पसंदीदा उम्मीदवार अनीस अहमद, बसपा से डॉ. अनिल कुमार, विधायक का क्या हुआ जानिए
    Next Article
    एटा पुलिस लाइन में दीक्षांत परेड आयोजित:डीआईजी मोहम्मद इमरान ने ली सलामी, नव नियुक्त सिपाहियों को दिलाई शपथ

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment