Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    एटीएम कार्ड धोखाधड़ी गिरोह का खुलासा, एक गिरफ्तार:46 एटीएम कार्ड, 24 हजार नकद, लैपटॉप और बाइक बरामद

    2 hours ago

    1

    0

    प्रतापगढ़ पुलिस ने एटीएम कार्ड बदलकर धोखाधड़ी करने वाले एक अंतरजनपदीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जिसके पास से 46 एटीएम कार्ड, 24 हजार रुपये नकद, एक लैपटॉप, एक मोबाइल फोन और दो मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं। देल्हूपुर थाना पुलिस ने आरोपी सुरेंद्र सरोज (30) को एनएसजी होटल के पास पुलिया से गिरफ्तार किया। सुरेंद्र सरोज पुत्र शिवलाल सरोज, ग्राम उगईपुर, थाना रानीगंज, जनपद प्रतापगढ़ का निवासी है। उसके खिलाफ लखनऊ और प्रतापगढ़ में धोखाधड़ी के कई गंभीर मामले दर्ज हैं। पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई 11 मार्च 2026 को मानधाता थाना क्षेत्र के पनियारी गांव निवासी एक महिला की शिकायत के बाद शुरू हुई। महिला ने बताया था कि विश्वनाथगंज स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के एटीएम पर पिन सेट करते समय एक अज्ञात व्यक्ति ने धोखे से उसका एटीएम कार्ड बदल लिया था। बाद में महिला के खाते से 34,880 रुपये की अवैध निकासी कर ली गई। पूछताछ में आरोपी सुरेंद्र सरोज ने स्वीकार किया कि वह लोगों को झांसा देकर उनके एटीएम कार्ड बदल लेता था और फिर खातों से पैसे निकालता था। उसने 11 मार्च को विश्वनाथगंज एटीएम से महिला का एचडीएफसी बैंक का एटीएम कार्ड बदलकर पैसे निकाले थे। बरामद 24 हजार रुपये उसी निकासी की शेष रकम है। आरोपी ने बताया कि वह अपने साथी आर्यन पुत्र इंद्रपाल, निवासी हरनाहार धारूपुर, जलेशरगंज, थाना लालगंज के साथ मिलकर इन घटनाओं को अंजाम देता था। दोनों पैसे निकालकर आपस में बांट लेते थे। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली है, जबकि फरार आर्यन की तलाश जारी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    इटावा में उद्योग व्यापार मंडल की मासिक बैठक:व्यापारियों के अधिकार और एकजुटता पर दिया गया जोर
    Next Article
    ICC का बड़ा ऐलान, प्लेयर ऑफ द मंथ के लिए पाकिस्तानी, अंग्रेज और यूएसए के खिलाड़ी के बीच टक्कर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment