Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Ex-CM भजनलाल के प्रिंसिपल सेक्रेटरी की आग में जलकर मौत:दिल्ली आवास में AC ब्लास्ट हुआ, बेटे की हालत गंभीर; UP के रहने वाले

    12 hours ago

    1

    0

    हरियाणा के पूर्व सीएम चौधरी भजनलाल के प्रिंसिपल सेक्रेटरी रहे धनेंद्र कुमार की आग में जलने से मौत हो गई। धनेंद्र रिटायरमेंट के बाद दिल्ली स्थित अपने आवास पर रहते थे। बुधवार रात घर में लगी AC में अचानक ब्लास्ट हो गया। धमाके के बाद घर में आग लग गई। कुछ में ही देर में आग ने पूरा घर चपेट में ले लिया। धनेंद्र और उनका बेटा भी आग में झुलस गए। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने उन्हें AIIMS के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया। गुरुवार तड़के इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। धनेंद्र 1967 बैच के IAS अधिकारी थे। सीएम के प्रिंसिपल सेक्रेटरी रहने के बाद वे केंद्र सरकार में भी कई महत्तवपूर्ण पदों पर रहे। इसके साथ ही धनेंद्र वर्ल्ड बैंक के कार्यकारी निदेशक भी रहे हैं। AC में हुआ विस्फोट, घर में फैली आग पुलिस अधिकारियों का कहना है कि बुधवार रात करीब 11 बजे उन्हें हौज खास एरिया में आग लगने की सूचना मिली। पुलिस और दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची। बचाव अभियान के दौरान घर में मौजूद सभी को बमुश्किल बाहर निकाला गया। मगर हादसे में धनेंद्र और उनके बेटे गंभीर रूप से झुलस गए। घर में 5 लोग मौजूद थे दमकल कर्मियों का कहना है कि घटना के समय घर में फैमिली मेंबर और केयरटेकर समेत 5 लोग मौजूद थे। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि घर के अंदर लगे एयर कंडीशनर यूनिट में विस्फोट के बाद आग लगी, जिसने तेजी से पूरे हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया। पुलिस ने प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। टेक्निकल रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। हरियाणा कैडर के अफसर थे धनेंद्र कुमार गर्ग हरियाणा कैडर के 1967 बैच के वरिष्ठ IAS अधिकारी थे। प्रशासनिक सेवा में उनका लंबा और प्रभावशाली करियर रहा। उन्होंने हरियाणा के पर्व सीएम के मुख्य सचिव के रूप में कार्य किया और बाद में केंद्र सरकार में भी कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभालीं। उन्होंने भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग के अध्यक्ष, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) के अध्यक्ष, दूरसंचार सचिव, जीएसटी से जुड़े शीर्ष पदों और केंद्रीय उत्पाद शुल्क आयुक्त के रूप में भी सेवाएं दीं। यूपी के सहारनपुर के रहने वाले थे रिटायरमेंट के बाद भी वे सार्वजनिक जीवन से जुड़े रहे और वर्ल्ड बैंक में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए कार्यकारी निदेशक के रूप में सेवाएं दीं। धनेंद्र कुमार उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के गंगोह के रहने वाले थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आगरा में 70 फीट गहरे कुएं में गिरी बच्ची, मौत:रेस्क्यू में देरी पर परिजनों का हंगामा, SDM का हाथ खींचकर पिता बोले- मेरी लड़की ला दो
    Next Article
    नसीम सोलंकी बोलीं- मुझे और इरफान को जान का खतरा:मंडी संचालक गेट बंद करवाकर क्या करना चाहता था, इतना बड़ा गुंडा है?

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment