Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    EX मुस्लिम यूट्यूबर को चाकू मारने वाला एनकाउंटर में ढेर:2 पुलिसवालों को भी लगी गोली; दोनों तरफ से 20 राउंड फायरिंग हुई

    4 hours ago

    1

    0

    गाजियाबाद में रविवार रात यूट्यूबर सलीम वास्तिक को 14 चाकू मारने वाला बदमाश एनकाउंटर में ढेर हो गया। 2 पुलिसवालों को भी गोली लगी है, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एडीसीपी क्राइम के निर्देश पर पुलिस हमलावरों की तलाश कर रही थी। इसी दौरान लोनी थाना क्षेत्र में बदमाशों से उनका आमना-सामना हो गया। पुलिस को देखते ही बाइक सवार बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। दोनों तरफ से करीब 10 मिनट तक गोलियां चलीं। घटना की सूचना मिलते ही अतिरिक्त फोर्स मौके पर पहुंची। वरिष्ठ अधिकारी भी घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं। पूरे मामले की निगरानी कर रहे हैं। अमरोहा का रहने वाला है आरोपी मरने वाले बदमाश की पहचान जीशान निवासी नगला सैफी जिला अमरोहा के रूप में हुई है। जीशान ने ही इस्लाम धर्म छोड़ चुके यूट्यूबर सलीम वास्तिक पर चाकू से हमला किया था। एडिशनल डीसीपी क्राइम पीयूष सिंह ने बताया- लोनी पुलिस और देहात स्वाट टीम के संयुक्त नेतृत्व में मुठभेड़ हुई। इस दौरान एक बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौके से हमले में इस्तेमाल चाकू, एक पिस्टल, कारतूस और एक बाइक बरामद हुई है। पुलिस पूरे मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है। इससे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा था कि उत्तर प्रदेश में अपराध की कोई जगह नहीं है और अपराधियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। अब जानिए क्या है मामला? इस्लाम धर्म छोड़ चुके यूट्यूबर को 14 चाकू मारे थे इस्लाम धर्म छोड़ चुके यूट्यूबर सलीम वास्तिक पर दिनदहाड़े ऑफिस में घुसकर जानलेवा हमला किया गया था। पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार को बिना नंबर प्लेट की बाइक से आए नकाबपोश हमलावरों ने सलीम पर चाकू से ताबड़तोड़ वार किए। गला रेतने की कोशिश की। चीखने पर हमलावर उन्हें अधमरा छोड़कर फरार हो गए। शोर सुनकर पड़ोसी पहुंचे और परिवार को सूचना दी। परिजन सलीम को अस्पताल ले गए, जहां से उन्हें दिल्ली के गुरु तेग बहादुर अस्पताल (जीटीबी) रेफर कर दिया गया। उनके शरीर पर सीने, पेट, गर्दन, बाजू और पैर में 14 जख्म हैं। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने बेटे की शिकायत पर AIMIM नेता समेत 7 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई थी। घटना पर सीएम योगी ने कहा था- कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। यूपी में आतंक की कोई जगह नहीं है। सांसद मनोज तिवारी भी अस्पताल पहुंचे थे। वहीं, महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरि के अस्पताल पहुंचने की सूचना पर पुलिस ने उन्हें हाउस अरेस्ट कर लिया था। सलीम यूट्यूब पर 'सलीम वास्तिक 0007' के नाम से चैनल चलाते हैं। इस्लाम, मदरसों की शिक्षा पर सवाल उठाते हैं। तीन हफ्ते पहले उन्हें वीडियो पोस्ट किया था। कहा था- मेरा फेसबुक-इंस्टाग्राम डिलीट कर दिया। 3.5 लाख फॉलोवर थे। ऐसे गुंडागर्दी से तुम लोग मुझे चुप नहीं करा सकते। इससे तुम्हारा मजहब सही नहीं हो जाएगा। तुम लोग मेरा कुछ नहीं कर पाओगे। जब तक BJP सरकार है। हिंदू ताकत में है। ऑफिस में घुसकर हमलावरों ने चाकू मारे थे स्थानीय लोगों के मुताबिक, यूट्यूबर सलीम अहमद उर्फ सलीम वास्तिक (50) लोनी इलाके के अशोक विहार कॉलोनी में परिवार के साथ रहते हैं। इलाके में कुछ दूरी पर उनके दो मकान हैं। एक में उन्होंने अपना ऑफिस बना रखा है। दूसरे मकान में पत्नी और बेटे के साथ रहते हैं। पुलिस के मुताबिक, सलीम शुक्रवार को ऑफिस में थे। उनके बेटे उस्मान ने बताया कि सुबह 9 बजे पापा ऑफिस में अकेले बैठे थे, तभी दो अज्ञात युवक हेलमेट पहनकर आए और हमला कर दिया। अंदर घुसते ही ताबड़तोड़ चाकू मारे। वह घायल होकर जमीन पर गिर पड़े और शरीर से खून बहने लगा। इसी बीच बदमाश फरार हो गए। चीख-पुकार सुनकर पहुंचे पड़ोसियों ने देखा कि सलीम दर्द से कराह रहे थे। उन्होंने उन्हें उठाकर अस्पताल भिजवाया। उस्मान ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। इसमें उन्होंने अशफाक, सोनू, शाहरुख नेता, भाटी बिल्डर और एक स्थानीय AIMIM नेता अजगर को नामजद किया है। आरोप लगाया है कि इन लोगों ने ही सलीम की हत्या की साजिश रची थी। हिंदू संगठनों ने अस्पताल के बाहर दिया था धरना हमले की सूचना मिलने पर हिंदू रक्षा दल के अध्यक्ष पिंकी चौधरी अपने समर्थकों के साथ जीटीबी अस्पताल के बाहर सड़क पर धरने पर बैठ गए थे। इस बीच, भाजपा सांसद और भोजपुरी अभिनेता मनोज तिवारी मौके पर पहुंचे। पिंकी चौधरी से घटना की जानकारी ली थी। यूट्यबर के बारे में जानिए- --------------- यह खबर भी पढ़िए… कौन हैं सलीम, जिनके लिए योगी बोले-हमलावरों को बख्शेंगे नहीं, खुद को EX मुस्लिम लिखा गाजियाबाद में यूट्यूबर सलीम वास्तिक पर जानलेवा हमला किया गया। दिल्ली के गुरु तेग बहादुर हॉस्पिटल में उनका ऑपरेशन हुआ है। अब सवाल उठ रहे हैं कि यूट्यूबर को जान से मारने की कोशिश आखिर हुई क्यों? सलीम वास्तिक की पहचान तीन तलाक, हलाला जैसे इस्लामिक रिवाजों पर सवाल उठाने से बनी थी। उन्होंने इस्लाम को ‘विदेशी मजहब’ करार दिया था। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    कौन हैं अलीरेजा अराफी? जिन्हें बनाया गया ईरान का अंतरिम सुप्रीम लीडर
    Next Article
    योगी ने बटुक से मारपीट करने पर पुलिस को फटकारा:बोले- दोबारा शिकायत न मिले, काशी विश्वनाथ मंदिर में सिपाही ने बाल खींचे थे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment