Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    एयर इंडिया की दिल्ली-इंदौर फ्लाइट 3 घंटे से ज्यादा लेट:AC खराब, गर्मी से यात्री बेहाल हुए; लैंडिंग के बाद स्विच ने काम बंद किया

    18 hours ago

    1

    0

    दिल्ली से इंदौर आने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट IX1090 बुधवार को तीन घंटे से ज्यादा लेट हो गई। फ्लाइट को दोपहर 1:10 बजे दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ान भरनी थी। इसे पहले दोपहर 3 बजे के लिए रीशेड्यूल किया गया था, लेकिन इसके बाद भी विमान रवाना नहीं हो सका। इंदौर एयरपोर्ट प्रबंधन विमान में देरी की वजह स्पष्ट नहीं है। जानकारी के मुताबिक, इंदौर में शाम सवा पांच बजे लैंडिंग के बाद इंजन बंद करने वाले स्विच ने काम करना बंद कर दिया। इससे यात्रियों को उतरने के लिए भी इंतजार करना पड़ा। करीब 30 मिनट के बाद स्विच ने काम किया और यात्री बाहर निकले। यात्रियों ने सेवाओं को लेकर नाराजगी जताई फ्लाइट में देरी के साथ यात्रियों की परेशानी उस समय और बढ़ गई, जब विमान का AC भी काम नहीं कर रहा था। गर्मी और उमस के बीच यात्रियों को पैंफलेट्स से हवा करना पड़ी। कई यात्री लंबे समय तक फ्लाइट के उड़ान भरने का इंतजार करते रहे। विमान में महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग भी सवार बताए जा रहे हैं। यात्रियों ने AC खराब होने और एयरलाइन की सेवाओं को लेकर नाराजगी जताई। फ्लाइट लेट होने की वजह स्पष्ट नहीं इंदौर एयरपोर्ट के PRO रामस्वरूप यादव ने बताया कि एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट अभी इंदौर नहीं पहुंची है। फ्लाइट में देरी क्यों हुई, इसकी जानकारी अभी उपलब्ध नहीं है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    महाकाल मंदिर में कांवड़िए दानपेटियों पर चढ़े, VIDEO:बैरिकेडिंग तोड़कर नंदी हॉल में घुसे, 4 सुरक्षाकर्मी घायल; पैर-सिर में चोट, 30 पर FIR
    Next Article
    पंजाब में अकालियों से गठजोड़ फाइनल, BJP 'बिग ब्रदर' बनेगी:70+ और 40+ का फॉर्मूला तैयार; दिल्ली से मैसेज- SAD के खिलाफ न बोलें

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment