Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    एयरफोर्स जवान को पीटने वाले दरोगा-सिपाही पर एक्शन:कानपुर में डीसीपी ने दोनों को लाइन हाजिर किया, जवान का अस्पताल में चल रहा इलाज

    4 hours ago

    1

    0

    कानपुर के घाटमपुर थाने में एयर फोर्स जवान के साथ पुलिस कर्मियों के द्वारा मारपीट करने के मामले में डीसीपी साउथ ने एडीसीपी को जांच सौंपी थी, देर शाम जांच में प्रथम दृष्टया दोषी पाए जाने पर दरोगा और सिपाही को लाइन हाजिर कर दिया गया है। एडीसीपी घटना की गहनता से जांच कर रहे है। पुलिस कर्मियों ने इतना पीटा कि उसका कान का पर्दा फट गया, जवान का उपचार सेवेन एयरफोर्स हॉस्पिटल में चल रहा है। कानपुर डीसीपी साउथ दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि एयर फोर्स के जवान के साथ मारपीट की शिकायत मिलने पर घटना की जांच एडीसीपी योगेश कुमार को सौंपी गई थी, शिकायत पत्र में बीती 19 फरवरी की रात वायुसेना जवान नीतीश सचान को थाने ले जाकर पुलिस कर्मियों ने पीटा था, इसके बाद उसका शांति भंग में चालान कर दिया था, एडीसीपी योगेश कुमार को प्रथम दृष्टया जांच में दरोगा रविन्द्र बुंदेला और कांस्टेबल प्रदीप कुमार दोषी पाए जाने पर दोनों को लाइन हाजिर कर दिया गया है। इसके साथ ही घटना की गहनता से जांच पड़ताल की जा रही है। अब पढ़िए पूरा मामला… घाटमपुर थाना क्षेत्र के देवमनपुर गांव के रहने वाले नितीश सचान (26) एयरफोर्स में तैनात हैं। वह पोरल यानी जहाज मेंटीनेंस अधिकारी हैं। उनकी तैनाती गुजरात के जामनगर एयर फोर्स स्टेशन पर है। इन दिनों वह अपने घर आए हुए हैं। उन्होंने बताया कि 19 फरवरी की रात वह नौरंगा गांव निवासी अपने दोस्त अर्पित साहू के भाई की शादी में शामिल होने गए थे। वहां से रात में वापस आने पर रात करीब 11 बजे मूसानगर रोड स्थित गेस्टहाउस से पैदल घर लौट रहे थे। इसी बीच घाटमपुर थाना पुलिस की गश्ती टीम ने रोका। वह लोग सफेद बोलेरो पर थे। विरोध करने पर गाड़ी में लादकर ले गए नितीश सचान ने बताया कि पुलिस वालों ने पहले नाम पूछा। पिता की जानकारी देने पर अभद्रता की। अपना परिचय फौजी का दिया तो गाली-गलौज की। बोले-फौजी चोर होते हैं। विरोध करने पर गाड़ी में लादकर थाने ले गए। वहां पिटाई की। इतना पीटा कि बाएं कान का पर्दा फट गया। एक आंख पूरी काली हो गई। इसके साथ ही पूरे शरीर पर भी पिटाई के निशान हैं। इसके बाद शांति भंग की कार्रवाई कर पुलिस उसे घाटमपुर सीएचसी ले गई। वहां से कानपुर रेफर किया गया। परिजनों का आरोप है कि पुलिस उसे आगे इलाज के लिए नहीं ले गई। शांति भंग की कार्रवाई कर छोड़ दिया गया। इसके बाद परिजन कानपुर स्थित सेवेन एयरफोर्स अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां जांच में कान का पर्दा फटने की पुष्टि हुई। 3 दिनों से नितीश सचान का एयरफोर्स अस्पताल में इलाज चल रहा है। अब नितीश की मां रेखा सचान पत्नी स्व. धीरेंद्र सचान ने डीसीपी साउथ दीपेंद्र नाथ चौधरी से मिलकर उन्हें पूरी घटना बताई। शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की। कानपुर डीसीपी साउथ दीपेंद्र नाथ चौधरी- जवान की मां ने शिकायत पत्र दिया है। घटना की जांच एडीसीपी योगेश कुमार को सौंपी गई है। जांच रिपोर्ट के आधार पर दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अविमुक्तेश्वरानंद से आज पूछताछ करेगी प्रयागराज पुलिस:काशी में करीबियों की डिटेल जुटाई, यूपी कांग्रेस ने मोदी को लेटर लिखा
    Next Article
    मथुरा में आज लड्डूमार होली:बरसाना से नंदगांव न्यौता देने जाएंगी सखियां, श्रीजी मंदिर में लुटाए जाएंगे लड्डू

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment