Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    एयरफोर्स कर्मी लड़ाकू विमानों की लोकेशन पाकिस्तान भेज रहा था:प्रयागराज का रहने वाला, असम में तैनाती; राजस्थान से पकड़ा गया

    2 hours ago

    1

    0

    राजस्थान की इंटेलिजेंस टीम ने जासूसी के आरोप में प्रयागराज के रहने वाले सरकारी कर्मचारी को असम के चबुआ एयरफोर्स स्टेशन से गिरफ्तार किया है। आरोपी सुमित कुमार भारतीय वायुसेना से जुड़ी संवेदनशील जानकारियां पाकिस्तान के हैंडलर्स तक पहुंचा रहा था। उसने लड़ाकू विमानों की लोकेशन, मिसाइल सिस्टम और अधिकारियों-कर्मचारियों से संबंधित गोपनीय जानकारी भी साझा की थी। एडीजी (इंटेलिजेंस राजस्थान) प्रफुल्ल कुमार ने बताया- पूरे मामले की शुरुआत जनवरी 2026 में जैसलमेर निवासी झबराराम की गिरफ्तारी से हुई थी। झबराराम से पूछताछ के दौरान प्रयागराज के सुमित कुमार नाम के एक और संदिग्ध का खुलासा किया। सुमित लगातार पाकिस्तान की खुफिया एजेंसियों के संपर्क में था। पाक हैंडलर्स को भेजता था खुफिया जानकारी जांच में पता चला है कि आरोपी सुमित कुमार (36) पुत्र बेनी माधव उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के लाहुरपार का रहने वाला है। वह वर्तमान में डिब्रूगढ़ (असम) के चबुआ एयरफोर्स स्टेशन में MTS (मल्टी टास्किंग स्टाफ) के पद पर कार्यरत है। आरोपी अपने पद का दुरुपयोग करते हुए एयरफोर्स स्टेशन से जुड़ी गोपनीय सूचनाएं जुटाता था। सोशल मीडिया के माध्यम से पाकिस्तानी हैंडलर्स तक पहुंचाता था। 2023 से पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी के संपर्क में था राजस्थान इंटेलिजेंस की टीम ने एयरफोर्स इंटेलिजेंस नई दिल्ली के साथ मिलकर आरोपी सुमित कुमार को चबुआ से हिरासत में लिया। इसके बाद उसे जयपुर स्थित केंद्रीय पूछताछ केंद्र लाया गया, जहां विभिन्न खुफिया एजेंसियों ने आरोपी से पूछताछ की। पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी साल 2023 से पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी के संपर्क में था। रुपयों के बदले उन्हें संवेदनशील सूचनाएं दे रहा था। जांच में सामने आया कि आरोपी ने चबुआ एयरफोर्स स्टेशन के अलावा बीकानेर के नाल एयरफोर्स स्टेशन और अन्य सैन्य ठिकानों से जुड़ी अहम जानकारियां भी साझा की थी। इनमें लड़ाकू विमानों की लोकेशन, मिसाइल सिस्टम और अधिकारियों/कर्मचारियों से जुड़ी गोपनीय जानकारी शामिल है। इसके अलावा, आरोपी अपने नाम पर जारी किए गए मोबाइल नंबरों का इस्तेमाल पाकिस्तानी हैंडलर्स के लिए सोशल मीडिया अकाउंट बनाने में भी करता था। पाकिस्तानी जासूस क्या डिमांड करते हैं? एक्सपर्ट के अनुसार युद्ध के समय हर छोटी से छोटी जानकारी दुश्मन देश के लिए महत्वपूर्ण होती है। जासूस सीमावर्ती क्षेत्रों में हर तरह की जानकारी पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी के एजेंटों को शेयर करते हैं। आगरा से ATS ने नेवी के लांस नायक को जासूसी में अरेस्ट किया था इससे पहले एक और ऐसा मामला सामने आया था। यूपी ATS ने 10 मार्च को आगरा से एक पाकिस्तानी जासूस पकड़ा था। आरोपी आदर्श कुमार उर्फ लकी भारतीय नौसेना (नेवी) में लांस नायक है। वह आगरा में कागारौल थाना क्षेत्र के चीतपुर गांव का रहने वाला है। वह पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI के लिए जासूसी कर रहा था। आरोपी ने ISI एजेंट को देश के युद्धपोतों की तस्वीरें और डिटेल भेजी हैं। इसकी पुष्टि उसके पास मिले दस्तावेजों से हुई। लांस नायक ने बैंक खाते से ISI एजेंट को पैसे भी ट्रांसफर किए थे। ---------------------- जासूसी से जुड़ी ये खबर भी पढ़िए… 5 हजार में पाकिस्तान भेज रहा था सेना की खुफिया-जानकारी:जैसलमेर का युवक 19 महीने से कर रहा था जासूसी, मोबाइल में मिली चैट जैसलमेर से पकड़े पाकिस्तानी जासूस ने चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। मोबाइल में ISI हैंडलर्स से चैट-सबूत मिले है। पिछले डेढ़ साल से गुप्त सूचनाएं भेजने पर टास्क के अकोर्डिंग उसे 5-10 हजार रुपए का पेमेंट किया जाता था। पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ नगर निगम का बजट 15 मिनट में पास:5.48 करोड़ कुर्क होने के मुद्दे पर नहीं हुई चर्चा, विपक्षी पार्षद बोले- हिटलरशाही दिखा रहीं मेयर
    Next Article
    काशी विश्वनाथ न्यास की गंगा आरती में पहुंचे हजारों श्रद्धालु:7 विशेष अर्चक ने आरती की, तीन रास्तों से मिल रही एंट्री

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment