Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फाइनल स्पीच में CAA-NRC से SIR तक मुद्दे उठे:सचिव पद के प्रत्याशी बोले-8 साल के जुल्मों का हिसाब लेंगे; चेतावनी घंटी से नहीं डरते

    9 hours ago

    1

    0

    एएमयू में छात्रसंघ चुनाव की फाइनल स्पीच में मंगलवार को छात्रहित से लेकर राष्ट्रीय राजनीति तक के मुद्दे छाए रहे। सचिव पद के तीनों प्रत्याशियों मोहम्मद उवैस, मोहम्मद फरार रजी और मोहम्मद हमदान ने अपने भाषणों में इंतजामिया को निशाने पर लिया। दिसंबर 2019 में सीएए-एनआरसी प्रदर्शन के दौरान कैंपस में पुलिस के प्रवेश और छात्रों पर हुई कार्रवाई का मुद्दा उठाते हुए उन्होंने कहा कि उस दौरान छात्रों के साथ जो हुआ, उसका हिसाब लिया जाएगा। अब कोई कैंपस में घुसकर दिखाए। छात्रसंघ के बिना छात्रों के खिलाफ हुई कार्रवाइयों का भी जवाब मांगा जाएगा। यूनियन हॉल की छत पर बने मंच के सामने हजारों छात्र मौजूद रहे। ढोल-नगाड़ों, नारों और टिफिन बजाकर छात्र अपने प्रत्याशियों का उत्साह बढ़ाते नजर आए। एएमयू में इस आयोजन को ‘जम्हूरियत की ईद’ कहा जाता है। प्रत्याशी समर्थकों के साथ जुलूस निकालते हुए मंच तक पहुंचे और छात्रों के सामने अपनी बात रखी। सचिव पद के तीनों प्रत्याशियों को भाषण के लिए छह-छह मिनट का समय दिया गया था, लेकिन किसी ने समय सीमा का पालन नहीं किया। चेतावनी घंटी बजने के बाद भी वे बोलते रहे। प्रत्याशियों ने साफ कहा कि वे ऐसी घंटियों से डरने वाले नहीं हैं। भाषणों में देश में एसआईआर के नाम पर वोट काटे जाने का मुद्दा भी उठा। प्रत्याशियों ने एएमयू में छात्राओं के वोट काटे जाने के आरोप लगाते हुए इस पर सवाल खड़े किए। इस तरह फाइनल स्पीच में छात्रसंघ की भूमिका, कैंपस में पुलिस कार्रवाई और मतदाता सूची से जुड़े मुद्दों के जरिए प्रत्याशियों ने छात्रों को अपने पक्ष में करने की कोशिश की।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शंकराचार्य बोले- श्रीकृष्ण पर टिप्पणी करने वाला मूर्ख:धीरेंद्र शास्त्री ने कहा था- हमारे राम सीधे, तुम्हारे कृष्ण 3 जगह से टेढ़े
    Next Article
    लखनऊ में शिवराज सिंह बोले-अखिलेश बाबू फरवरी में निपट जाओगे:मोदी भगवान का वरदान, ऐसे नारे लगाइए कि राहुल कांप जाएं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment