Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शंकराचार्य बोले- श्रीकृष्ण पर टिप्पणी करने वाला मूर्ख:धीरेंद्र शास्त्री ने कहा था- हमारे राम सीधे, तुम्हारे कृष्ण 3 जगह से टेढ़े

    13 hours ago

    1

    0

    वाराणसी में सुमेरु पीठाधीश्वर शंकराचार्य स्वामी नरेंद्रानंद सरस्वती मंगलवार को धीरेंद्र शास्त्री पर भड़क गए। उन्होंने दैनिक भास्कर से कहा- भगवान श्रीकृष्ण और श्रीराम के बीच अंतर बताने वाले व्यक्ति से बड़ा मूर्ख और अज्ञानी शायद ही कोई होगा। शिव, कृष्ण और राम में कोई अंतर नहीं है। उन्होंने कहा- किसी कथावाचक को नशे में या किसी अन्य स्थिति में ऐसी अनर्गल टिप्पणी करने का अधिकार नहीं है। जिससे लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत हों। देशद्रोही गतिविधियों में जो लिप्त हैं, उन्हें शूट कर देना चाहिए। शंकराचार्य ने कहा- सरकारों की हिम्मत नहीं है कि मस्जिद-चर्च ले लें। मगर हिंदुओं का मंदिर लेकर उसका धर्म हड़पना चाहते हैं। मंदिर पर सनातनियों और हिंदुओं का अधिकार होना चाहिए। दरअसल, 29 अक्टूबर को मध्य प्रदेश के शिवपुरी में रामकथा के दौरान धीरेंद्र शास्त्री ने कहा था- हमारे राम सीधे हैं, तुम्हारे कृष्ण टेढ़े। तुम्हारे ठाकुरजी की खोपड़िया भी टेढ़ी, नाम भी टेढ़ा और चलते-खड़े भी टेढ़े होते हैं। हालांकि, मामले में विवाद के बाद धीरेंद्र शास्त्री ने अपने बयान पर माफी भी मांगी थी। रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में संस्कृति संसद का आज शुभांरभ हुआ। 5 नवंबर तक चलने वाली संसद में देशभर से करीब 3000 संत और 7000 से अधिक युवा शामिल हो रहे हैं। इसमें देश-विदेश के विद्वान, वैज्ञानिक, कलाकार और शिक्षाविद हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अखिलेश बोले- विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे, सीधे मुख्यमंत्री बनेंगे:यह मेरे लिए शुभ; पिछली बार भी लोकसभा से आकर शपथ ली थी
    Next Article
    फाइनल स्पीच में CAA-NRC से SIR तक मुद्दे उठे:सचिव पद के प्रत्याशी बोले-8 साल के जुल्मों का हिसाब लेंगे; चेतावनी घंटी से नहीं डरते

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment