Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फौजी के घर में डकैती मामले में 6 आरोपी गिरफ्तार:जालौन में परिवार को बंधक बनाकर लूटा था, नकदी-जेवरात बरामद

    21 hours ago

    1

    0

    जालौन के उरई कोतवाली क्षेत्र में आर्मी जवान के घर हुई डकैती की वारदात का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। संयुक्त कार्रवाई में कोतवाली उरई पुलिस और स्वाट टीम ने छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 66 हजार रुपए नकद, सोने-चांदी के आभूषण, राउटर, डीवीआर, दो सब्बल, चार तमंचे और 315 बोर के सात जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। उरई पुलिस लाइन में मामले का खुलासा करते हुए एसपी डॉ. दुर्गेश कुमार ने बताया कि 19 फरवरी 2026 को Orai कोतवाली क्षेत्र में आर्मी जवान सुरजीत के घर डकैती की घटना हुई थी। फौजी की पत्नी पिंकी की तहरीर पर कोतवाली उरई में बीएनएस की धारा 310(2)/317(3) तथा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। घटना की गंभीरता को देखते हुए तीन टीमों का गठन कर इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस और जमीनी साक्ष्यों के आधार पर जांच शुरू की गई। 23 फरवरी की रात गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने इकलासपुरा चौराहे के पास श्मशान घाट के पीछे कच्चे रास्ते से छह लोगों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान खलक सिंह उर्फ खेमा, कल्लू राजपूत, सुरेन्द्र राजपूत, वीर सिंह, अमित राजपूत और दुर्गा देवी के रूप में हुई। बदले की भावना से रची साजिश पूछताछ में मुख्य आरोपी दुर्गा देवी ने बताया कि वर्ष 2024 में वह फौजी सुरजीत और उनकी पत्नी पिंकी के पड़ोस में किराये पर रहती थी। उसके घर खलक सिंह और अन्य लोग आए थे, जिसे लेकर विवाद हुआ था। जनवरी 2026 में मकान खाली करने के बाद उसने साथियों के साथ बदला लेने की योजना बनाई। आरोपियों ने पहले फौजी परिवार की आर्थिक स्थिति का अंदाजा लगाया, घर की रेकी की और 18/19 फरवरी की रात मिलकर डकैती को अंजाम दिया। बरामदगी और आपराधिक इतिहास तलाशी के दौरान आरोपियों से डकैती से जुड़ी नकदी, गहने, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और अवैध हथियार बरामद हुए। आरोपियों ने बताया कि लूट की रकम में से 20 हजार रुपये खर्च कर चुके थे और कुछ गहने बेचकर 66 हजार रुपये प्राप्त किए थे। पुलिस के अनुसार गिरोह आगे भी वारदात की योजना बना रहा था, लेकिन समय रहते गिरफ्तार कर लिया गया। जांच में यह भी सामने आया है कि मुख्य आरोपी सहित कई अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास है और उन पर हत्या के प्रयास, चोरी, गैंगस्टर व आर्म्स एक्ट सहित अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तारी प्रभारी निरीक्षक कोतवाली उरई और स्वाट टीम जालौन की संयुक्त कार्रवाई में की गई। पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसे जनपद पुलिस की बड़ी सफलता माना जा रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    भोट प्रिंसिपल प्रकरण की जांच बिलासपुर को स्थानांतरित:निजी स्कूल प्रिंसिपल पर दुर्व्यवहार का आरोप, अभिभावक असंतुष्ट
    Next Article
    भाजपा महिला मोर्चा ने राहुल गांधी को लेकर किया प्रदर्शन:मैनपुरी में भारतीय संस्कृति के अपमान का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment