Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Meerut Fire Tragedy | सिलाई मशीन से घर में लगी भीषण आग, 4 महीने की मासूमों समेत 6 को जिंदा लील गया काल!

    3 hours from now

    1

    0

    पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली खबर सामने आई है। सोमवार रात किदवई नगर इलाके के एक रिहायशी मकान में भीषण आग लगने से पांच बच्चों सहित छह लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। आग इतनी भयावह थी कि घर के भीतर मौजूद लोगों को बचने का मौका तक नहीं मिला। पुलिस के मुताबिक, इस हृदयविदारक हादसे में एक महिला भी गंभीर रूप से झुलस गई है, जिसका उपचार अस्पताल में चल रहा है।इसे भी पढ़ें: NEET के दबाव में बेटे ने पिता को उतारा मौत के घाट, सगी औलाद ने बाप को आरी से काट-काट कर ड्रम में डाला  पुलिस अधीक्षक (मेरठ) अविनाश पांडे ने सिविल अस्पताल में संवाददाताओं को बताया कि घटना किदवई नगर इलाके में रात करीब आठ बजे हुई। उन्होंने बताया कि इकबाल अहमद के आवास पर आग लगने की सूचना रात आठ बजकर 49 मिनट पर मिली, जिसके बाद पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया।पुलिस के मुताबिक, घर में सिलाई का काम होता था और बड़ी मात्रा में कपड़े रखे हुए थे जिससे आग की लपटें तेजी से फैलने लगीं। उसने बताया कि प्रथम दृष्टया शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने का संदेह है और विस्तृत जांच की जा रही है। पुलिस अधीक्षक ने अस्पताल में संवाददाताओं से कहा, ‘‘घटना में सात लोग झुलस गए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाद में चिकित्सकों ने उनमें से छह लोगों को मृत घोषित कर दिया।’’इसे भी पढ़ें: Kurukshetra में किसानों का हल्लाबोल! India-US Trade Deal के खिलाफ 10 संगठनों का तीन-दिवसीय महाधरना शुरू पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान किदवई नगर में सुराही वाली मस्जिद के पास गली नंबर तीन के निवासी रूकसार (25), महबिश (12), हम्माद (चार), अकदस (चार), नाबिया (चार माह) और इनायत (चार माह) के रूप में हुई है। उसने बताया कि घायल अमीर बानो (55) का उपचार किया जा रहा है और मामले में जांच जारी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जयललिता की करीबी रहीं शशिकला बनाएंगी नई सियासी पार्टी? अम्मा की जयंती पर बोलीं- अच्छी खबर आएगी
    Next Article
    Delhi Weather | दिल्ली में मौसम का मिजाज बदला, सामान्य से ऊपर रहा पारा, लेकिन 'खराब' हवा ने बढ़ाई चिंता

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment