Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फौजी ने पत्नी की हत्या की, बेटा बोला- सजा मिले:बरेली में चुपचाप घर पहुंचा, गला घोंटकर मार डाला; CCTV देखकर बेटे ने पहचाना

    9 hours ago

    2

    0

    'मम्मी को पापा ने मारा है। पापा कई दिनों से बरेली में ही छिपकर रह रहे थे, लेकिन हमसे झूठ बोला कि वह पंजाब में ड्यूटी पर हैं। कल वह उस वक्त घर आए, जब हम दोनों भाई स्कूल गए हुए थे। उन्होंने मौका पाकर मम्मी की जान ले ली।' यह कहना है 14 साल के मासूम दृश्य का। जिसने अपनी मां को खो दिया और पिता की असलियत दुनिया के सामने ला दी। मां की मौत के बाद दृश्य और उसका छोटा भाई हर्ष पूरी तरह टूट चुके हैं। दरअसल, बरेली के सुभाषनगर स्थित वैष्णोधाम कॉलोनी में 21 अप्रैल को फौजी भारत सिंह की पत्नी गीता की दिनदहाड़े घर में गला दबाकर हत्या कर दी गई थी। जब घर के बाहर लगे CCTV कैमरों की पड़ताल हुई, तो सुबह 11:17 बजे एक संदिग्ध शख्स मुंह ढककर और छाता लगाकर अंदर दाखिल होता दिखा। एक घंटे बाद वही शख्स बाहर निकला। पुलिस ने जब बड़े बेटे दृश्य को यह फुटेज दिखाई, तो उसकी चीख निकल गई। उसने बताया कि यह शख्य कोई और नहीं, बल्कि उसके पिता भारत सिंह हैं। पुलिस ने पड़ोस में रहने वाले दृश्य के मामा के लड़के सचिन कुमार यादव ने भी CCTV दिखाया। उसने भी आरोपी की पहचान की। सचिन ने बुधवार को भारत सिंह, उसके पिता और भाई के खिलाफ हत्या की नामजद एफआईआर कराई है। भतीजे के मुताबिक, भारत सिंह का किसी महिला के साथ अवैध संबंध था। इसका विरोध करने पर उसने अपनी पत्नी गीता की हत्या कर दी। आरोपी फिलहाल फरार है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। पहले सीसीटीवी की 2 तस्वीर देखिए... पहले सिलसिलेवार तरीके से पूरा मामला समझ लीजिए… सुभाष नगर के वैष्णोधाम कॉलोनी के रहने वाले भारत सिंह (37) फौज में हैं। उनकी तैनाती पंजाब के फिरोजपुर में है। पत्नी गीता (32) घर संभालती थीं। दो बेटे दृश्य (14)और हर्ष (12 ) हैं। गीता के भतीजे सचिन कुमार यादव और भतीजी शीतल यादव पड़ोस में किराए के मकान में रहते हैं। 20 अप्रैल को गीता ने शीतल को बताया था कि उसके फूफा आ रहे हैं। इसलिए वो बच्चों को स्कूल से ले आए। 21 अप्रैल को दोनों बच्चे रोजाना की तरह अपने स्कूल गए थे। उन्हें स्कूल से लाने से पहले शीतल बुआ से मिलने पहुंची। कई बार दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। काफी देर हो गई तो उसने गेट पर धक्का दिया। गेट खुल गया। अंदर पहुंची तो देखा कि गीता का शव जमीन पर पड़ा मिला। यह देखकर वह चीख पड़ी और तुरंत अपने भाई सचिन और परिजनों को सूचना दी। उन्होंने पुलिस बुलाई। फिर मामले की जांच शुरू हुई। ‘कल स्कूल जरूर जाना’, पिता ने फोन पर दृश्य से कहा दैनिक भास्कर की टीम जब पीड़ित बच्चों के पास पहुंची, तो वहां का मंजर बेहद इमोशनल था। गीता के बड़े बेटे दृश्य ने बताया कि पापा पिछले कई दिनों से बरेली में ही थे। लेकिन, उन्होंने घर पर इसकी भनक नहीं लगने दी। वारदात से एक दिन पहले पापा का फोन आया था। उन्होंने बार-बार एक ही बात दोहराई- ‘कल तुम दोनों भाई स्कूल जरूर जाना।’ ‘मां को लाठियों और लात-घूसों से बेरहमी से पीटते थे’ 14 साल का दृश्य और 12 साल का हर्ष, दोनों आर्मी स्कूल के छात्र हैं। दृश्य 9वीं और हर्ष 7वीं क्लास में आर्मी स्कूल में पढ़ते हैं। दृश्य ने बताया कि उसके पापा कभी मम्मी से प्यार नहीं करते थे। जब भी वह घर आते, मां को लाठियों और लात-घूसों से बेरहमी से पीटते थे। वह फोन पर भी कभी मम्मी से बात नहीं करते थे, सिर्फ बच्चों से संपर्क रखते थे। यूनिट को शादी का बहाना बनाकर छुट्टी पर आया था आरोपी मृतक गीता के रिश्तेदार विनय कुमार ने बताया कि फूफा (भारत सिंह) ने फोन पर बताया था कि वे जम्मू में हैं। वहां से निकल रहे हैं। हालांकि, जब फूफा की यूनिट के अधिकारी घर पहुंचे, तो उन्होंने बताया कि भारत सिंह 17 मार्च से ही छुट्टी पर हैं। उन्होंने शादी का कार्ड दिखाकर छुट्टी ली थी। विनय ने बताया कि उनके फूफा की लोकेशन कल रात 12 बजे दादरी में और आज दोपहर 1 बजे बरेली में मिली है। 'बुआ किसी अनजान के लिए दरवाजा नहीं खोलती थीं' पोस्टमॉर्टम हाउस पर मौजूद गीता सिंह के भतीजे के रिश्तेदार अनुज कुमार ने बताया कि बुआ किसी अनजान के लिए दरवाजा नहीं खोलती थीं। इसीलिए हत्यारे ने अपनी पहचान छुपाने के लिए छाते का सहारा लिया और मौका पाकर अंदर दाखिल हुआ। गीता का मायका बदायूं के दातागंज के रोहरी में है। ससुराल मूसाझाग के मल्लापुर में। एसपी सिटी मानुष पारीक ने बताया- वैष्णोधाम कॉलोनी में हुई महिला की हत्या के मामले में सीसीटीवी फुटेज और सर्विलांस से आरोपी की पहचान कर ली गई है। आरोपी महिला का पति ही है। वह पेशे से फौजी है। उसने पहचान छिपाकर घर में प्रवेश किया और वारदात को अंजाम दिया। पुलिस की कई टीमें उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही हैं। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। ------------ यह खबर भी पढ़ें… बरेली में फौजी की पत्नी का मर्डर:बच्चे स्कूल में थे, घर में अकेली पाकर घुसा संदिग्ध; हाथ में छाता और बैग लिए सीसीटीवी में दिखा बरेली में एक फौजी की पत्नी की उसके घर में घुसकर गला दबाकर हत्या कर दी गई। हत्या की वारदात को उस वक्त अंजाम दिया गया, जब व घर पर अकेली थी। महिला के दोनों बच्चे स्कूल गए हुए थे। उसकी भांजी बच्चों को स्कूल से लेने गई हुई थी। इसी बीच किसी व्यक्ति ने महिला की गला दबाकर हत्या कर दी। वारदात की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी कैमरे में एक संदिग्ध व्यक्ति आता दिखाई दिया है, पुलिस उसकी तलाश कर रही है। फौजी की तैनाती पंजाब के फिरोजपुर में है। महिला यहां अपने बच्चों के साथ रहती थी। घटना सुभाष नगर थाना क्षेत्र की है। पूरी खबर पढ़ें ये खबर भी पढ़िए… नवजात बच्चे को 2 घंटे पकड़कर बैठा रहा बंदर:मां चिल्लाती रही, लेकिन छोड़ा नहीं, मुजफ्फरनगर में पड़ोसियों को काटने दौड़ा यूपी के मुजफ्फरनगर में एक बंदर घर के अंदर 3 महीने के बच्चे को 2 घंटे तक पकड़कर बैठा रहा। बच्चा कमरे के अंदर बेड पर लेटा था। परिवार वाले अपने-अपने काम बिजी थे। इस दौरान एक बंदर दबे पांव कमरे में आया और बच्चे के पास जाकर बैठ गया। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    ट्रम्प ने आर्मी के बाद नौसेना चीफ को बर्खास्त किया:ईरान जंग के बीच परमाणु विभाग के साइटिंस भी सस्पेंड, हनी ट्रैप में फंसे थे
    Next Article
    नोएडा में बंद कमरे में मिला गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड की लाश:युवती का शव फर्श पर था, युवक फंदे से लटका मिला; बदबू आने पर पहुंची पुलिस

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment