Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फाजिलनगर में सपा बनी जनता की पहली पसंद:भाजपा में पहली पसंद बने फुलबदन कुशवाहा, जानिए विधायक की स्थिति

    2 hours ago

    1

    0

    कुशीनगर जिले की फाजिलनगर विधानसभा सीट पर भाजपा विधायक सुरेंद्र कुमार कुशवाहा को जनता ने पसंद नहीं किया है। भास्कर के सर्वे में 76% जनता का मत है कि इन्हें टिकट नहीं मिलना चाहिए। हालांकि भाजपा में उम्मीदवार के रूप में पहली पसंद फुलबदन कुशवाहा हैं। यहां पर पार्टी के रूप में सबसे पहली पसंद समाजवादी पार्टी की है। दूसरे नंबर पर भाजपा, तीसरे नंबर पर कांग्रेस है, जबकि चौथे नंबर पर बसपा है। पार्टीवार देखें तो भाजपा में पहली पसंद फुलबदन कुशवाहा हैं। उन्हें 38% लोगों ने पसंद किया है। मौजूदा विधायक सुरेंद्र कुशवाहा को 25% समर्थन मिला है। इसके अतिरिक्त, बैरिस्टर जायसवाल को 12%, डॉ. पीएन रॉय को 7%, एसपी सिंह को 5% और अन्य को 13% लोगों ने पसंद किया है। सपा इस सीट पर मजबूत स्थिति में दिखाई दे रही है। पार्टी के भीतर राजन शुक्ला सबसे आगे हैं, जिन्हें 75% लोगों ने पसंद किया है। पूर्व जिलाध्यक्ष इलियास अंसारी को 15% और अन्य उम्मीदवारों को 10% लोगों का समर्थन मिला है। बसपा इस सीट पर बेहद कमजोर स्थिति में है, जिसे केवल 1% लोगों ने समर्थन दिया। पार्टी के भीतर उमेश भारती और जयश्री प्रकाश को 45-45% लोगों ने पसंद किया, जबकि अजीज को 10% समर्थन मिला। कांग्रेस को कुल 2% वोट मिले। पार्टी के भीतर मनोज सिंह को 40%, नागेंद्र सिंह को 20% और अन्य उम्मीदवारों को लगभग 40% लोगों ने पसंद किया। अपने विधायक का नतीजा देखिए: कई सीटों पर उम्मीदवारों के चौंकाने वाले नाम, यूपी की 403 सीटों का रिजल्ट … लिंक
    Click here to Read more
    Prev Article
    मैनपुरी में विधवा की गेहूं फसल पर दबंगों का कब्जा:पीड़िता ने DM से न्याय मांगा, जांच के आदेश
    Next Article
    युवती को घर से घसीटते हुए ले गया मनचला:शादी से मना करने पर रात को घर से उठाया, वीडियो हो रहा वायरल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment