Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    युवती को घर से घसीटते हुए ले गया मनचला:शादी से मना करने पर रात को घर से उठाया, वीडियो हो रहा वायरल

    2 hours ago

    1

    0

    आगरा के थाना एत्माद्दौला क्षेत्र में गैर धर्म के मनचले के दुस्साहस का मामला सामने आया है। आरोपी युवक एक तरफा प्रेम में घर में घुसकर जबरन युवती को घसीटते हुए ले गया। युवती की बहन उसको बचाने के लिए चीखती चिल्लाती रही। उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन आरोपी युवक युवती को खींचकर ले गया। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर ली है। एत्माद्दौला क्षेत्र के गौतम नगर में रहने वाली युवती की मां का आरोप है कि परवेज नाम का युवक आते-जाते उनकी बड़ी बेटी के साथ छेड़छाड़ करता था। वह काफी समय से बेटी पर शादी के लिए दवाब बना रहा था। बेटी ने उसको मना कर दिया था। इसके बाद भी वो अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा था। आरोपी परवेज अपनी मां और पिता के साथ 28 अप्रैल को उनके घर पर आया। सभी लोग जबरन बेटी से शादी करने का दबाव बनाने लगे। उन्होंने मना कर दिया। इसके बाद रात करीब 9 बजे परवेज उनके घर पर आया। जबरन बेटी को उठाकर ले जाने लगा। छोटी बहन ने रोकने का प्रयास किया। इसके बाद भी आरोपी युवक युवती का हाथ पकड़कर घसीटते हुए घर से उठाकर ले गया। घर में मौजूद सदस्य ने इसकी वीडियो बना ली। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई। थाना प्रभारी एत्माद्दौला देवेंद्र दुबे ने बताया कि पीड़िता की मां की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी युवक और उसकी मां को हिरासत में लिया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फाजिलनगर में सपा बनी जनता की पहली पसंद:भाजपा में पहली पसंद बने फुलबदन कुशवाहा, जानिए विधायक की स्थिति
    Next Article
    मेरठ में गैस पाइपलाइन में भीषण आग:डिफेंस एंक्लेव कॉलोनी में मची अफरा-तफरी, तेज धमाके से दहशत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment