Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फिल्म प्रमोशन के लिए देहरादून पहुंचीं हुमा कुरैशी:बोलीं-छोटे बजट की फिल्म 'बेबी डू डाई डू', दर्शकों का प्यार ही फिल्म का प्रचार

    22 hours ago

    1

    0

    हाल में रिलीज हुई नई फिल्म ‘बेबी डू डाई डू’ के प्रचार के लिए शुक्रवार को फिल्म में लीड रोल भूमिका निभाने वाली बॉलीवुड अभिनेत्री हुमा कुरैशी और फिल्म स्टारकास्ट देहरादून पहुंचे। जहां फिल्म का प्रमोशन करने के साथ टीम ने मीडिया से बातचीत कर फिल्म की कहानी, दर्शकों के मिल रहे समर्थन और अपने प्रमोशन अभियान को लेकर जानकारी दी। फिल्म में मुख्य भूमिका निभा रही अभिनेत्री हुमा कुरैशी ने कहा कि फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है और कई जगह शो हाउसफुल चल रहे हैं और इसी प्रतिक्रिया को करीब से देखने और दर्शकों से सीधे संवाद करने के लिए पूरी टीम देहरादून पहुंची है। दर्शकों से सीधे मिलकर जान रहे फिल्म का फीडबैक अभिनेत्री हुमा कुरैशी ने कहा कि थिएटर में जब से फिल्म लगी है, तभी से उन्हें लगातार फिल्म को लेकर कई प्रतिक्रियाएं मिल रही थी और देश में कई सिनेमाघरों में शो हाउसफुल होने की जानकारी मिलने के बाद फिल्म निर्माता और स्टारकास्ट देश के अलग अलग शहरों में दर्शकों की प्रतिक्रिया जानने के लिए फिल्म का प्रमोशन कर रही हैं। इसी क्रम में आज फिल्म की टीम देहरादून पहुंचे हैं। उन्होंने बताया कि टीम अलग अलग शहरों के थिएटरों में जाकर दर्शकों से मिल रही है और उनसे फिल्म को लेकर राय जान रही है। दर्शकों की जुबान पर भरोसा हुमा ने कहा कि उनकी फिल्म अपेक्षाकृत छोटी फिल्म है और इसके प्रचार-प्रसार के लिए बड़े स्तर का बजट नहीं है। ऐसे में पूरी टीम का सबसे बड़ा प्रचार माध्यम दर्शक ही हैं। उन्होंने कहा कि यदि किसी को फिल्म पसंद आती है तो वह अपने दोस्तों और परिचितों को इसके बारे में बताए, यही फिल्म के लिए सबसे बड़ा समर्थन होगा। मुंबई की अंडरवर्ल्ड दुनिया पर आधारित है कहानी मीडिया से बातचीत में फिल्म की कहानी पर भी चर्चा की गई। स्टारकास्ट ने बताया कि फिल्म मुंबई की अंडरबेली और अपराध जगत की पृष्ठभूमि पर आधारित है। इसमें कंस्ट्रक्शन माफिया, अपराध, रोमांच और हास्य के तत्वों को एक साथ पिरोया गया है। फिल्म यह दिखाती है कि महानगर की चमक-दमक के पीछे अपराध और आम जिंदगी किस तरह एक साथ मौजूद रहते हैं। सस्पेंस, क्राइम और कॉमेडी का मिश्रण फिल्म में हुमा कुरैशी मुख्य भूमिका निभा रही हैं। उनके साथ रचित सिंह और मनोरथ शेखावत भी अहम किरदारों में नजर आ रहे हैं। कलाकारों के अनुसार फिल्म में सस्पेंस, क्राइम, थ्रिल और कॉमेडी का अनोखा मिश्रण देखने को मिलेगा। उन्होंने दावा किया कि कहानी और प्रस्तुति दोनों ही दर्शकों को एक अलग अनुभव देंगी। दर्शकों से फिल्म देखने की अपील स्टारकास्ट ने देहरादून के दर्शकों से सिनेमाघरों में जाकर फिल्म देखने की अपील की। उन्होंने कहा कि यह एक मौलिक कहानी है, जिसे मनोरंजन के साथ अलग अंदाज में पेश किया गया है। फिल्म फिलहाल देशभर के सिनेमाघरों में प्रदर्शित हो रही है और टीम को उम्मीद है कि दर्शकों का प्यार आगे भी इसी तरह मिलता रहेगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अक्षरा सिंह संग चहल की एक्स-वाइफ धनश्री ने ऐसे मारे ठुमके कि हिल गया पूरा UP-बिहार, वीडियो देख फैंस बोले- 'बवाल'
    Next Article
    मूवी रिव्यू: इक्का:सनी देओल ने पूरी जान लगा दी, लेकिन 'ढाई किलो का हाथ' भी कमजोर स्क्रिप्ट के आगे बेबस नजर आता है

    Related मनोरंजन Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment