Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फिल्म 'यादव जी की लव स्टोरी' पर प्रतिबंध की मांग:अवध केसरी सेना प्रमुख ने कहा- जाति विशेष को नीचा दिखाने का प्रयास

    9 hours ago

    1

    0

    फिल्म 'यादव जी की लव स्टोरी' पर गोंडा जिले के अवध केसरी सेना प्रमुख ठाकुर नीरज सिंह ने भी फिल्म पर प्रतिबंध लगाने की मांग की। उन्होंने रविवार सुबह सोशल मीडिया पर एक बयान जारी कर अपनी बात रखी। ठाकुर नीरज सिंह ने अपने बयान में कहा कि 'यादव जी की लव स्टोरी' जैसे जातिवादी नाम रखना कहां तक उचित है। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या फिल्म निर्माताओं को कोई और नाम नहीं मिल रहा था, या वे जानबूझकर विवाद पैदा करना चाहते हैं। उनका आरोप है कि यह किसी जाति विशेष को नीचा दिखाने या सस्ती पब्लिसिटी पाने का प्रयास है। उन्होंने आगे कहा कि ऐसे नाम रखने से संबंधित समाज विरोध करेगा, जिससे फिल्म का नाम चर्चा में आ जाएगा और ट्रेंड करने लगेगा। ठाकुर नीरज सिंह ने फिल्म निर्माताओं की मंशा को दूषित मानसिकता का परिणाम बताया और इसे सही नहीं ठहराया जा सकता। मैं अपने सभी देशवासियों से ये कहना चाहता हूँ कि ऐसा किसी भी नाम का जो किसी जाति विशेष को टारगेट करे,जो किसी धर्म-संप्रदाय को टारगेट करे,जो हमारे देवी-देवताओं का अपमान करे। जो हमारे महापुरुषों का अपमान करे ऐसी किसी भी फिल्म का किसी भी चरित्र का हम कतई समर्थन नहीं करेंगे। ​इसका खुलकर विरोध किया जाएगा और हर तरीके से विरोध किया जाएगा ये फिल्म का अवध केसरी सेना विरोध करती है और पुरज़ोर विरोध करती है। इस फिल्म के विरोध में जो भी बन पड़ेगा वो बिल्कुल किया जाएगा। और ऐसा कतई कोई फिल्म या कोई गाना नहीं बनना चाहिए कि जिससे किसी समाज का या किसी जाति विशेष का हृदय आघात हो या आहत हो। ​ये कड़ी चेतावनी मैं उन निर्माताओं को और निर्देशकों को देना चाहता हूँ।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सहारनपुर में मतदाता सूची पुनरीक्षण का चौथा अभियान आज:BLO मतदेय स्थलों पर रहेंगे मौजूद, नए वोटर्स जोड़ने पर जोर
    Next Article
    हाईवे पर दुर्घटनाग्रस्त ट्रक नहीं हटाया, देर रात कैंटर घुसा:भीषण दुर्घटना में कैंटर चालक की तड़पकर मौत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment