Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हाईवे पर दुर्घटनाग्रस्त ट्रक नहीं हटाया, देर रात कैंटर घुसा:भीषण दुर्घटना में कैंटर चालक की तड़पकर मौत

    10 hours ago

    1

    0

    आगरा के थाना एत्माद्दौला क्षेत्र में आगरा-दिल्ली हाईवे पर पुलिस-प्रशासन की लापरवाही के चलते हादसा हो गया। हाईवे पर दिन में दुघर्टनाग्रस्त ट्रक को रास्ते से नहीं हटाया गया। देर रात उसी ट्रक में कैंटर ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसा बहुत भीषण था। इसमें कैंटर सवार युवक की तड़पता रहा। लोगों ने उसे बमुश्किल बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। बताया गया है कि नेशनल हाईवे पर श्रीकृष्णा हॉस्पीटल से आगे शनिवार दोपहर में एक ट्रक का एक्सीडेंट हो गया था। इसके बाद उस ट्रक को हटाया नहीं गया। वो सड़क पर ही खड़ा रहा। इसके बाद देर रात को एक कैंटर पहले से सड़क पर खडे़ दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को देखा नहीं पाया और पीछे से उसमें जा घुसा। हादसा बहुत भयानक था। तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग भागकर पहुंचे। उन्होंने देखा कि कैंटर का आगे का हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। लोगों ने देखा कि इसमें कैंटर चालक फंसा हुआ है। वो तड़प रहा था। लोगों ने उसे निकालने का प्रयास किया, लेकिन वो बुरी तरह से फंस गया था। लोगों ने काफी मश्क्कत के बाद कैंटर को काटकर चालक को निकाला। मगर, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। हादसे के बाद लगा जाम हादसे के बाद हाईवे पर जाम की स्थिति पैदा हो गई। काफी देर तक वाहन फंसे रहे। स्थिति सामान्य होने के बाद यातायात सुचारू हो सका। वहीं, लोगों का कहना था कि नेशनल हाईवे की टीम या पुलिस अगर पहले से दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को हटवा देती तो रात को हादसा नहीं होता।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फिल्म 'यादव जी की लव स्टोरी' पर प्रतिबंध की मांग:अवध केसरी सेना प्रमुख ने कहा- जाति विशेष को नीचा दिखाने का प्रयास
    Next Article
    टीचर को पत्नी ने पीटा, महिला टीचर ने FIR कराई:सीतापुर में बुर्के में की थी रेकी, FIR में कहा- मेरी छवि धूमिल की गई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment