Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फ्लैट में मां की लाश, ज्योतिषी 13वीं मंजिल से कूदा:गाजियाबाद में 3 दिन से घर में बंद था, पत्नी-बेटा अलग रहते हैं

    3 hours ago

    1

    0

    गाजियाबाद में एक 42 साल के ज्योतिषाचार्य ने 13वीं मंजिल से कूदकर जान दे दी। पुलिस जब जांच करने फ्लैट के अंदर पहुंची, तो वहां उसकी 70 साल की मां की लाश पड़ी थी। लाश 2-3 दिन पुरानी बताई जा रही है। मां की लाश पर चोट के कोई निशान नहीं मिले। मामला कविनगर थाना क्षेत्र स्थित महागुणपुरम सोसाइटी का है। यहां राजवीर सिंह ग्राउंड फ्लोर के फ्लैट नंबर-028 में रहता था। वह ज्योतिषी था। काम ज्यादा नहीं चलने पर वह इन दिनों यूट्यूब पर कंटेंट पोस्ट करता था। बताया जा रहा है कि बेटा 3 दिन से घर में बंद था। उसकी पत्नी और 10 साल का बेटा अलग रहता है। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। पहले 3 तस्वीरें पुलिस ने बताया कि राजवीर सिंह पहले 13वीं मंजिल पर गया। वहां से वह डक्ट एरिया से नीचे कूद गया। राजवीर बीच में लगे लोहे के शेड से टकराते हुए नीचे ग्राउंड फ्लोर पर गिरा। डक्ट एरिया से 10 मीटर दूर ही लिफ्ट है, जहां गार्ड बैठा था। गार्ड ने किसी चीज के गिरने की तेज आवाज सुनी। इस पर वह भागकर डक्ट एरिया के पास गया। वहां राजवीर खून से लथपथ पड़ा था। गार्ड ने शोर मचाया, तो सोसाइटी के लोग इकट्ठा हो गए। इसके बाद उन लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच शुरू की। पुलिस राजवीर के फ्लैट में जांच पड़ताल के लिए गई। फ्लैट से भीषण बदबू आ रही थी। पुलिस ने अंदर जाकर देखा तो राजवीर की मां सतनाम कौर की लाश पड़ी थी। लाश 2 से 3 दिन पुरानी बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि राजवीर सिंह की शादी करीब 12 साल पहले हुई थी। वह कहीं जॉब नहीं करता था। उसकी पत्नी किरण क्रॉसिंग रिपब्लिक में रहती हैं और उनका एक 10 साल का बेटा भी है। आसपास के लोगों का कहना है कि राजवीर ही घर में आता-जाता दिखाई देता था। उसकी मां नहीं दिखाई देती थी। पुलिस मां की मौत के कारणों और राजवीर सिंह की आत्महत्या के पीछे की वजहों की जांच कर रही है। राजवीर ज्योतिषाचार्य था, पॉडकास्ट चैनल भी बनाया था सोसाइटी के अध्यक्ष यशपाल यादव ने बताया कि राजवीर पिछले 5-6 साल से यहां रह रहा था। वह पहले ज्योतिष से जुड़ा काम करता था। बाद में उसने पॉडकास्ट के लिए एक चैनल भी बनाया, लेकिन उसे वह लगातार चला नहीं पाया। उन्होंने यह भी बताया कि राजवीर की सोसाइटी में सिर्फ 2-4 लोगों से ही बोल-चाल थी। वह ज्यादा किसी से बातचीत नहीं करता था। उसकी मां भी कभी-कभार ही दिखाई देती थी। कई-कई महीनों तक नजर नहीं आती थी। उसकी पत्नी के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है, क्योंकि वह यहां नहीं रहती थी और लोगों ने उसे कभी देखा भी नहीं। सोसाइटी में जगह-जगह कैमरे लगे हैं, लेकिन राजवीर सीढ़ियों से ऊपर गया था, इसलिए वह लिफ्ट के कैमरे में कैद नहीं हो पाया। एसीपी सूर्यबली मौर्य ने बताया- आज दोपहर करीब 1:50 बजे डायल 112 से सूचना मिली कि महागुणपुरम में 13वीं मंजिल से एक व्यक्ति ने कूदकर जान देने की कोशिश की है। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घायल को मणिपाल हॉस्पिटल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वह महागुणपुरम के विनायक टावर में अपनी मां के साथ रहता था। जब पुलिस फ्लैट पर पहुंची तो वहां उसकी मां का शव बेड पर मिला। यह 2-3 दिन पुराना बताया जा रहा है। शरीर पर किसी तरह की चोट के निशान नहीं मिले हैं। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। ------------------------ यह खबर भी पढ़िए… प्रयागराज में बेटे के सामने पत्नी को मार डाला, मासूम पुलिस से बोला- पापा ने रात में मम्मी का गला दबाया, हमें डांटा प्रयागराज में पति ने पत्नी की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी। हत्या के बाद पति डेडबॉडी छोड़कर फरार हो गया। वारदात की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के सामने 6 साल के बेटे ने बताया- पापा रात में मम्मी का गला दबा रहे थे। मैं जगा तो मुझे डांटकर सो जाने को कहा। पूरी खबर पढ़ें
    Click here to Read more
    Prev Article
    किचन में चप्पल पहनकर बनाते हैं खाना? यह आदत ला सकती है आर्थिक तंगी
    Next Article
    नोरा फतेही के खिलाफ यूपी में फतवा:शाही चीफ मुफ्ती बोले- एक्ट्रेस ने अश्लील डांस कर बड़ा पाप किया; दर्दनाक दंड मिलेगा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment