Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फॉर्च्यूनर चढ़ाने वाले को फांसी दो:गोरखपुर में अजय राय बोले- 2 लाेगों को गाड़ी चढ़ाकर मारा, परिवार को 1 करोड़ व नौकरी दे सरकार

    11 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर में 4 मार्च को बेकाबू फॉर्च्यूनर की चपेट में आकर एमबीबीएस छात्र आकाश पांडेय और बिजली ठेकेदार उमेश शर्मा की मौत हो गई थी। इस घटना को लेकर मंगलवार को पीड़ित परिवार से मिलने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय गोरखपुर पहुंचे। दौरान उन्होंने योगी सरकार से परिवार को 1 करोड़ रुपए की आर्थिक मदद और एक सरकारी नौकरी की मांग की। उनका कहना है कि ऐसे आरोपी को फांसी की सजा होनी चाहिए। अजय राय का कहना है कि इस घटना में आरोपी निषाद पार्टी का नेता है। इसलिए उसको पूरी तरह से सरकार का संरक्षण प्राप्त है। सरकार पूरा सहयोग कर रही। हमारे कार्यक्रम जारी होने के बाद 302 का मुकदमा लिखा गया। यह दुर्भाग्य की बात है। उन्होंने प्रदेश सरकार से मांग की है कि मृतक आकाश पांडेय के परिवार को 1 करोड़ रुपए की आर्थिक मदद और एक सरकारी नौकरी दी जाय। उनका कहना है कि मुख्यमंत्री राहत कोष से जो राशि दी गई है वह हाथी के मुंह में जीरा जैसा है। योगी जी को तत्काल संज्ञान लेना चाहिए। कठोर कार्रवाई होनी चाहिए। फांसी की सजा मिलनी चाहिए। सबसे पहले वे मृतक उमेश शर्मा के परिवार से मिलने शाहपुर स्थित उनके आवास पर पहुंचे। इस दुःख की घड़ी में परिवार का हालचाल जाना और उनका ढांढ़स बढ़ाया। इसके बाद आकाश पांडेय के परिवार से मिलने संतकबीर नगर के लिए रवाना होंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फिरोजाबाद में बिजली संविदा कर्मचारियों का प्रदर्शन:अधिकारियों पर शोषण का आरोप, वेतन और सुरक्षा की मांग
    Next Article
    महाराजगंज में सामाजिक समरसता महारैली की समीक्षा बैठक:15 मार्च को धनेई में होगी रैली, तैयारियों पर हुई चर्चा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment